कर्नाटक के रायचूर में अवारा कुत्तों आतंक, डेढ़ साल की मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला
Raisina News Desk- जुलाई 16, 2026 10:51 AM IST

अवारा कुत्तों ने ली मासूम की जान.
कर्नाटक के रायचूर में अवारा कुत्तों ने डेढ़ साल की की मासूम बच्ची को नोंच-नोंचकर मौत के घाट उतार दिया. मासूम बच्ची अपने घर के बाहर ही निकली थी, तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उसे घेरकर हमला कर दिया. कुत्तों ने मासूम को नोंचकर मार डाला. लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना सिंदनूर तालुक के हंचिनल कैंप की है. यहां रहने वाले रजाकसाब की बेटी अपने घर से बाहर निकली. अधिकारियों के अनुसार, चार से पांच आवारा कुत्तों ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया और उसे कई बार काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
घटना से बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया. परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें