तलाकशुदा बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ने पर मिली दर्दनाक मौत, युवक के भाई के सरेआम चाकुओं से गोदा



बेंगलुरु:

बेंगलुरु में एक युवती पर चाकू से किए गए हमले के बाद उसकी मौत हो गई. घटना के दौरान उसे काफी चोटें आईं थीं, अब उसने दम तोड़ दिया है. कथित तौर पर युवती पर उसके पूर्व बॉयफ्रेंड के भाई ने हमला किया था, क्योंकि उसने बॉयफ्रेंड का प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और रिश्ता खत्म कर दिया था.

मृतका की पहचान अमृता के तौर पर हुई है, जो लॉ की छात्रा थी और एक पिज्जा आउटलेट में पार्ट-टाइम काम भी करती थी. यह घटना 13 जुलाई को कोडिहल्ली में उसके घर के पास हुई थी. बुधवार, 15 जुलाई को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि अमृता पहले धनुष नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी, जिससे वह परिवार के किसी परिचित के जरिए मिली थी. जानकारी के मुताबिक, जब अमृता को पता चला कि धनुष ने उससे यह बात छिपाई थी कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, तो उसने यह रिश्ता खत्म कर दिया था.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था, VIDEO

सरेआम किया हमला…

कथित तौर पर धनुष के भाई सूर्या ने उसके भाई से रिश्ता खत्म करने की वजह से अमृता को धमकाया. आरोप है कि 13 जुलाई को सूर्या ने अमृता को उसके घर के पास रोका. बहस हुई और झगड़े जैसी स्थिति बन गई. इस दौरान, वहां से निकल पाने से पहले अमृता की छाती और पीठ पर चाकू घोंप दिया गया. गंभीर रूप से घायल स्थिति में अमृता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन ट्रीटमेंट के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

जीवन भीमनगर पुलिस ने कथित हमलावर सूर्या और धनुष दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ एफआईर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है. अमृता का शव को पोस्टमार्टम के लिए सी.वी. रमन अस्पताल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: क्लास में दांतों की क्लिप पर बहस… 7वीं क्लास के छात्र ने आत्महत्या की कोशिश, बेंगलुरु में जयपुर के अमायरा जैसा केस




Source link

Prev Post
Next Post