जंतर-मंतर पर आंदोलन में पहुंचा 2 साल का बच्‍चा, हनुमान बेनीवाल की गोद में बैठा; देखें क्‍यूट अंदाज



दिल्ली में जंतर-मंतर पर हनुमान बेनीवाल पहुंचे तो उनकी गोद में लगभग दो साल का एक बच्‍चा बैठा नजर आया. हनुमान बेनीवाल की गोद से उतरने को राजी नहीं हो रहा था. आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाली गाड़ी में बैठे थे, और उनकी गोद में एक बच्‍चा था. बेनीवाल ने बच्‍चे के प‍िता को बुलाकर देने लगे तो वह रोने लगा. बेनीवाल को कसकर पकड़ लिया. उसके इस हरकत को देखकर सभी की हंसी छूट गई.  

बेनीवाल बोले- पुराने जन्म का रिश्ता  

हनुमान बेनीवाल बच्‍चे से कहते नजर आ रहे हैं क‍ि नहीं जाएगा, मेरे साथ रहेगा. इसके बाद बच्‍चे के प‍िता से कहते नजर आ रहे हैं, छोड़ो इसे. इसके बाद बच्‍चा शांत होकर हनुमान बेनीवाल की गोद में बैठ जाता है. उससे पूछते हैं क‍ि मेरे साथ रहेगा आंदोलन करेगा. वह अपनी मां के गोद में भी नहीं जा रहा था. हनुमान बेनीवाल कहते हैं क‍ि इसका हमारा पुराने जन्‍म का कोई र‍िश्‍ता है. इसका वीड‍ियो वायरल हो रहा है. 

जंतर-मंतर पर आंदोलन पर बैठे छात्र

नीट प्रवेश परीक्षा गड़बड़ी को लेकर जंतर-मंतर पर युवा आंदोलन कर रहे हैं. आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल रव‍िवार को सर्वदलीय बैठक समाप्त होते ही बेनीवाल सीधे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे छात्रों के बीच पहुंचे और उनके साथ मंच साझा किया. बेनीवाल ने सरकार को चेतावनी दी, और कहा क‍ि वह छात्रों के भव‍िष्‍य से ख‍िलवाड़ बर्दाश्‍त नहीं करेंगे.

“मजबूती से आवाज उठाता रहूंगा”

उन्होंने कहा, “मैं भारत सरकार को कहना चाहता हूं कि जनता के अधिकारों, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने वालों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. मैं सदैव जनहित के हर संघर्ष में जनता के साथ खड़ा रहा हूं, और आगे भी अन्याय के विरुद्ध तथा आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाता रहूंगा.”






Source link

Prev Post
Next Post