Video: पुलिस अधिकारियों पर भड़के अभिजीत दीपके, 'मुझे किससे मिलना है, यह मैं खुद तय करूंगा'
Raisina News Desk- अगस्त 07, 2026 04:21 PM IST

कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें उनकी पुलिस अधिकारियों के तीखी नोकझोंक हो रही है. वह पुलिस अधिकारियों पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं. दीपके का आरोप है कि पुलिस उनके घर आकर उनसे मिलने वाले लोगों और समर्थकों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है. उनसे अनावश्यक पूछताछ कर रही है. जबकि उन्हें मिलने से भी रोक रही है.
अभिजीत दीपके वीडियो में पुलिस अधिकारियों से मराठी में बात कर रहे हैं. उनका कहना है ‘मुझसे मिलने आने वाले लोगों के साथ पुलिस अभद्र व्यवहार कर रही है. पुलिस मुझे नहीं बताएगी कि मुझे किससे मिलना है? मुझे किससे मिलना है, यह मैं खुद तय करूंगा. तुम बाहर जाओ” कहते हुए अभिजीत दिपके ने पुलिस अधिकारी को अपने घर से बाहर निकाल दिया’
पुलिस अधिकारियों पर भड़के अभिजीत दिपके
दिपके का आरोप- “मुझसे मिलने आने वाले लोगों के साथ पुलिस अभद्र व्यवहार कर रही है.पुलिस मुझे नहीं बताएगी कि मुझे किससे मिलना है? मुझे किससे मिलना है, यह मैं खुद तय करूंगा. तुम बाहर जाओ” कहते हुए अभिजीत दिपके ने पुलिस अधिकारी को अपने घर से… pic.twitter.com/6394JieLMp
— NDTV India (@ndtvindia) August 7, 2026
बता दें कि अभिजीत दीपके फिलहाल महाराष्ट्र स्थित छत्रपति संभाजीनगर में अपने घर पर रह रहे हैं. वह पिछले दिनों बीमार हुए थे. ऐसे में वह घर पर आराम कर रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने कॉकरोज जनता पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ बैठक भी की थी. जिसमें आगे का एजेंडा तय किया था.
अभिजीत दीपके से मिलने के लिए उनके घर पर लोग आते रहते हैं. जबकि यहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को भी तैनात किया गया है. इसी दौरान शुक्रवा को यह मामला हुआ है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
ये भी पढे़ंः कॉकरोच जनता पार्टी ने नेशनल वर्किंग कमिटी बनाई, इन 11 लोगों को मिली जिम्मेवारी, कामों का भी हुआ बंटवारा