'दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है', E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी का बयान
Raisina News Desk- अगस्त 07, 2026 08:44 PM IST

देश में बीते कुछ दिनों से पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर बवाल मचा हुआ है. आम जनता से लेकर विपक्षी नेता इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से कई ऐसे वीडियो और दावे सामने आए हैं, जिनमें लोगों का आरोप है कि E20 पेट्रोल की वजह से उनकी गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर बढ़ते आक्रोश और इंजन खराबी की शिकायतों के बीच अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी E20 पेट्रोल को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है.
राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां तो पूरी दाल ही काली है. नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, “E20 – दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है.”
E20 – दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। pic.twitter.com/Unw7UfNt9k
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 7, 2026
वीडियो में राहुल गांधी यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं, “E20 का मामला बहुत बड़ा मुद्दा है. नॉर्मली हम लोग कहत हैं कि दाल में कुछ काला है. मगर ये दाल ही काली है. अभी जो समस्या है, वह है कि बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है.” राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम इस मुद्दे को उठाएंगे. ये लोगों के कार, स्कूटर और लोगों के जीवन को बर्बाद कर रहा है. यह पूरी तरह से एक चोरी है.
वहीं, ई20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रतिक्रिया दी है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी इतने बड़े फ्रॉड और झूठे हैं कि उनके एक्टिंग भी ढंग से नहीं होती है. जिस गाड़ी को दिखाते हुए राहुल गांधी कह रहे हैं कि यह गाड़ी E20 कम्प्लायंट नहीं है. राहुल गांधी से एक्टिंग भी ढंग से नहीं होती है, वह आदमी क्या नेता प्रतिपक्ष बनेगा.
Rahul Gandhi exposes Rahul Gandhi on Ethanol and E20.
कम से कम एक्टिंग तो ढंग से कर लो राहुल बाबा 😁 pic.twitter.com/y4TkOhIqds
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) August 7, 2026
प्रदीप भंडारी ने आगे कहा कि राहुल गांधी की मिमिक्री को राहुल गांधी ने ही एक्सपोज कर दिया है. इसीलिए उनको कोई सीरियस नहीं लेता है. आज कांग्रेस पार्टी को ई20 पर झूठ फैलाने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए.
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार पहले ई20 पेट्रोल लागू कर चुकी है और अब आगे चलकर इसमें 50 फीसदी तक इथेनॉल मिलाने की तैयारी कर रही है.
E20 पेट्रोल को लेकर जनता से मिली शिकायत पत्रों के साथ बैठे अरविंद केजरीवाल
Photo Credit: IANS
आप (AAP) संयोजक केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “केंद्र सरकार का क्या प्लान है? पता चल रहा है कि पेट्रोल में 50 प्रतिशत से ज्यादा की मिलावट करेंगे. अभी बस माहौल शांत होने का इंतजार कर रहे हैं.” अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पहले सरकार ने E0 और E10 वाली पुरानी गाड़ियों में जबरदस्ती E20 पेट्रोल डलवाकर उन्हें कबाड़ा किया. अब जो लोग नई E20 गाड़ी खरीद रहे हैं, उनके साथ भी यही होगा.
केजरीवाल ने कहा कि आज अगर आप ई20 गाड़ी खरीदते हैं तो सरकार कुछ दिन बाद उसमें जबरदस्ती ई50 पेट्रोल डालकर उसका कबाड़ा कर देगी. केजरीवाल ने कहा कि सरकार जल्द ही डीजल में भी मिलावट करने वाली है. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अभी कुछ वर्ष आप पेट्रोल और डीजल की नई गाड़ियां खरीदने से बचें.
यह भी पढे़ं-
मोदी से मिल रहे बादल, राहुल अमरिंदर के कायल, पंजाब की सियासत में गजब हलचल
गठबंधन का प्रस्ताव लेकर पीएम से मिले सुखबीर बादल, रिश्तों की उलझी डोर ही नहीं, सीटों का गणित भी सुलझाना होगा