प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज', राहुल गांधी बोले- सिस्टम के चक्रव्यूह में फंसे छात्र, रोजगार के दरवाजे बंद

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे. वहां उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया. पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और युवा शक्ति का जिक्र किया. उन्होंने जोर देकर बोला कि आज के नौजवान ने जो हिम्मत दिखाई है, वो काबिले तारीफ है.

राहुल गांधी ने कहा कि आज शाम मैं आपसे दर्द, डेटा और दौलत की बात करना चाहता हूं.आपका दर्द, आपका डेटा, मगर आपका धन नहीं, जो आपका होना चाहिए. आप भारत की शक्ति हो, भारत की शान हो, भारत की स्ट्रेंथ हो.और जब मैं कहता हूं आप भारत की शक्ति हो, भारत की स्ट्रेंथ हो. मैं हर हिंदुस्तान के नागरिक, हर यूथ की बात कर रहा हूं. इंडिविजुअल्स की बात कर रहा हूं. आप सब में इंटेलिजेंस है, इमेजिनेशन है, कैपेसिटी है. और अगर ये देश आगे बढ़ेगा, तो आपके बल पे, आपकी स्ट्रेंथ पे इस देश का फ्यूचर बनेगा.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आप जैसे एनर्जेटिक युवा इस देश में रहते हैं, ये इस देश की स्ट्रेंथ है. चाइना की बात होती है, अमेरिका की बात होती है, रशिया की बात होती है, इंडिया के यूथ के सामने, इंडिया के यूथ पोटेंशियल के सामने ये सब लोग कुछ नहीं है. एक और चीज हुई है. 21वीं सदी में अगर देश प्रगति करता है तो दो चीजों के बल पर करता है. यूथ पोटेंशियल जो आप में है और डेटा जो आप क्रिएट करते हो.

कांग्रेस नेता बोलते हैं कि डेटा से आप एआई बना सकते हो. मगर एआई से आप डेटा पैदा नहीं करते हो कर सकते हो. और ये डेटा ये डेटा हिंदुस्तान का है और आपका है. आप इसको क्रिएट करते हो. ये आप बनाते हो, ये आपका इमेजिनेशन है. ये हिंदुस्तान की पूंजी है, स्ट्रेंथ है, एसेट है.



Prev Post
Next Post