ऑपरेशन सिंदूर में राफेल का खौफ! चूहे की तरह बिल में छिपे रहे F-16, PAK अफसर का कबूलनामा
Raisina News Desk- अगस्त 14, 2026 05:09 AM IST

भारत के पास राफेल जैसे फाइटर जेट हैं, जिनके सामने दुश्मन पानी मांगता है. ये बात पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में साबित भी हो गई. भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट राफेल के सामने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकल गई थी. इस बात का कबूलनामा खुद पाकिस्तानी एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी ने किया है. एक इंटरव्यू में पाकिस्तान एयरफोर्स के रिटायर्ड एयर कमोडोर खालिद चिश्ती ने बताया कि मई 2025 में भारत द्वारा आतंकियों के खिलाफ लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल का खौफ इतना ज्यादा था कि पाकिस्तानी वायुसेना को अपने सबसे घातक माने जाने वाले F-16 फाइटर जेट्स को बेस पर ही छिपाकर रखना पड़ा.
पाकिस्तान एयर फोर्स के रिटायर्ड एयर कमोडोर खालिद चिश्ती ने F-16 फाइटर जेट की बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) मिसाइल क्षमता की एक बड़ी कमी की ओर इशारा किया है. उन्होंने F-16 में लगी मिसाइलों की करीब 70-100 किलोमीटर की रेंज की तुलना भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान में लगी मेटियोर मिसाइल की लगभग 150 किलोमीटर या उससे अधिक की क्षमता से की है.
उनके मुताबिक, क्षमता में यही अंतर एक बड़ी वजह था, जिसके कारण पाकिस्तान एयर फोर्स ने मई 2025 में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अपने F-16 बेड़े को फ्रंटलाइन कार्रवाई से दूर रखा.
Sometimes, the toughest blows are the ones you don’t see coming.
Retired Pakistani Air Commodore Khalid Chishti has highlighted what he describes as a major limitation of the F-16’s BVR missile capability, contrasting its reported range of around 70 km with the roughly 150 km… pic.twitter.com/laUViRW5rc
— Srijan Pal Singh (@srijanpalsingh) August 12, 2026
पाकिस्तानी एयरफोर्स लंबे समय से F-16 फाइटर जेट पर निर्भर रही है. लेकिन उनकी एयरफोर्स के सीनियर अधिकारी ने F-16 की पोल खोलकर रख दी. खालिद चिश्ती ने खुलकर कहा कि अमेरिकी F-16 विमानों में लगी AIM-120 AMRAAM मिसाइलों की रेंज भारतीय राफेल विमानों में तैनात मेटियोर मिसाइलों से कम थी.
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इसके लिए 7 मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया. भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और PoK में मौजूद 9 आतंकी अड्डों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया था. इसमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मुरीदके शामिल थे, जिन्हें पाकिस्तान अपनी सबसे सुरक्षित जगह मानता था. इसके अलावा मुजफ्फराबाद और कोटली के आतंकी लॉन्चपैड्स पर भी भारत ने आग बरसाई.