कोलकाता के होटल में भीषण आग से 9 बांग्लादेशी नागरिकों की जलकर मौत, कराने आए थे इलाज

कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर एक होटल में भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई. छह अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दमकल की चार गाड़ियों ने होटल में लगी आग पर काबू पा लिया है. अग्निशमन विभाग के मुताब‍िक, कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर एक होटल में तड़के करीब 2 बजे आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. घटना में मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए यहां आए थे.

तारापीठ में होटल में लगी आग का असर अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि कोलकाता के एक होटल में आग लगने की एक और घटना हो गई. यह आग न्यू मार्केट के पास एक होटल में लगी. कई लोग अंदर फंसे हुए थे. नौ लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया, ज‍िनकी मौत हो गई. शक है कि आग एसी में धमाके की वजह से लगी. 

मरने वालों में सभी बांग्‍लादेशी नागर‍िक

खबर मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.  दमकल की चार गाड़ियों ने होटल में लगी आग पर काबू पा लिया है. आपदा प्रबंधन टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. होटल में कई गेस्‍ट मौजूद थे. 9 बांग्‍लादेशी नागर‍िकों की घटना में मौत हो गई है, ये सभी इलाज के ल‍िए यहां आए थे. मृतकों में एक बच्‍चा भी शाम‍िल है.

तारापीठ होटल में आग से 8 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में सोमवार तड़के हुए भीषण होटल अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद पुलिस ने होटल मालिक को हिरासत में ले लिया और आग से सुरक्षा संबंधी इंतजामों की जांच शुरू कर दी है. यह होटल बंगाल की सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक, तारापीठ में एक प्रमुख जगह पर स्थित है.

 


Prev Post
Next Post