मणिपुर में BJP विधायक के घर पर बम धमाका, कौन हैं डॉक्टर से नेता बने सपम रंजन?
Raisina News Desk- अगस्त 29, 2026 05:08 AM IST

मणिपुर में कोंथौजम सीट से भाजपा विधायक डॉ. सपम रंजन सिंह के इस्फाल वेस्ट स्थित घर 28 अगस्त तड़के बम धमाका हुआ है. गनीमत यह रही कि धमाके से किसी को चोट नहीं आई है. घटना कोंथौजम मयाई लीकाई के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में हुई. धमाके की तेज आवाज से आसपास के घरों में भी लोगों की नींद टूट गई और उनमें दहशत फैल गई.
डॉ. सपम रंजन सिंह न केवल भाजपा विधायक हैं, बल्कि मणिपुर सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता भी हैं. उनके घर के ठीक पीछे यह धमाका क्यों और किसने किया? इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. वह इस धमाके से महज एक दिन पहले ही दिल्ली से मणिपुर लौटे थे.
बम धमाके के बाद दोपहर में मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने कोंथौजम मयाई लीकाई पहुंचकर सपम रंजन के घर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने पूरे मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
Vsited the residence of MLA Dr. Sapam Ranjan Singh at Konthoujam Mayai Leikai following a bomb blast at his residence early this morning. I strongly condemn such senseless and barbaric attack on the residence of a people’s representative. This act of violence is an attack on our… pic.twitter.com/AizMYQatw4
— Khemchand Yumnam (@YKhemchandSingh) August 28, 2026
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया. वहीं, सपम रंजन सिंह ने कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी और न ही उन्हें पहले कभी इस तरह की कोई धमकी मिली थी. उन्होंने चिंता जताई कि ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों के मन में डर और असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है.
Hon’ble Chief Minister Shri Yumnam Khemchand Singh visited residence of MLA Dr Sapam Ranjan Singh at Konthoujam Mayai Leikai today to enquire about the bomb blast occurred early this morning. He strongly condemned the attack and has assured that the perpetrators will be nabbed… pic.twitter.com/kauZS6GOhT
— CMO MANIPUR (@CMO_MANIPUR_) August 28, 2026
विधायक ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि वे धमाका करने वाले असामाजिक तत्वों की जल्द पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में इस तरह की हिंसक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.