IAS राजीव सिंह ठाकुर बनेंगे मणिपुर मुख्य सचिव? राजस्थान के 4 जिलों में रहे कलेक्टर
Raisina News Desk- अगस्त 30, 2026 01:01 AM IST

IAS राजीव सिंह ठाकुर मणिपुर के नए मुख्य सचिव बन सकते हैं.
IAS Rajeev Singh Thakur Manipur Chief Secretary: मणिपुर के नए मुख्य सचिव की तलाश शुरू हो गई है. अब यहां के अफसरों का बॉस कौन होगा? क्या राजस्थान कैडर के आईएएस राजीव सिंह ठाकुर मणिपुर के नए मुख्य सचिव बनने वाले हैं? यह धुंधली तस्वीर चंद दिनों में साफ होने वाली है. मणिपुर के मौजूदा मुख्य सचिव आईएएस डॉ. पुनीत कुमार गोयल 31 अगस्त 2026 को रिटायर हो रहे हैं.
AGMUT कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार गोयल को मणिपुर मुख्य सचिव पद पर छह महीने का एक्सटेंशन मिलने की अटकलें थीं, मगर उनकी रिटायरमेंट की आधिकारिक सूचना के बाद किसी अन्य आईएएस अधिकारी का मणिपुर मुख्य सचिव बनना लगभग तय माना जा रहा है.
Rajeev Singh Thakur Likely to Be Manipur Next Chief Secretary
मणिपुर में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बीच कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 28 अगस्त 2026 को आईएएस अधिकारी राजीव सिंह ठाकुर के इंटर-कैडर डेपुटेशन को मंजूरी दी है. राजीव सिंह ठाकुर को राजस्थान कैडर से मणिपुर कैडर में भेजा गया है. आईएएस ठाकुर का यह डेपुटेशन उनकी रिटायरमेंट की तारीख 30 जून 2029 तक के लिए मंज़ूर किया गया है.
मणिपुर को नया मुख्य सचिव मिलने की चर्चाओं के बीच डेपुटेशन पर भेजे गए राजीव सिंह ठाकुर राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1995 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं. आईएएस राजीव सिंह ठाकुर मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं. वर्तमान में ठाकुर नीति आयोग में सलाहकार के पद पर सेवाएं दे रहे हैं. मणिपुर में नई पोस्टिंग संभालने के लिए वह नीति आयोग की अपनी मौजूदा जिम्मेदारी छोड़ देंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें