Nepal Flash Flood LIVE Updates: बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 675, रासुवा-नुवाकोट और धाडिंग तक नदी के आसपास इलाकों में अलर्ट
Raisina News Desk- अगस्त 30, 2026 10:20 AM IST

नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने रविवार की सुबह जानकारी दी कि रसुवा में भोटे कोशी नदी में बाढ़ का बहाव और बढ़ गया है. इसलिए, रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन और आस-पास के इलाकों में खोज, बचाव और राहत कार्यों में लगे सभी कर्मचारियों, साथ ही नदी के किनारे रहने वाले लोगों और अन्य संबंधित लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है.
रसुवाको भोटेकोशी नदीमा बाढीको बहाव थप केही बढेको सूचना प्राप्त भएकोले रसुवा, नुवाकोट, धादिंङ, चितवनलगायतका प्रभावित क्षेत्रमा खोज, उद्धार तथा राहतमा खटिएका, तटीय क्षेत्रमा रहेका एवं अन्य सम्बन्धित सबैमा सतर्कता अपनाउनु हुन अनुरोध छ। थप सूचना प्राप्त हुनसाथ अद्याधिक गर्नेछौं।
— NDRRMA (@NDRRMA_Nepal) August 30, 2026