पहाड़ सी आफत में भी कैसे बच गया नेपाल का ये मकान, एनडीटीवी के कैमरे पर खुला राज

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई. पहाड़ों से उतरे तेज सैलाब ने घरों, सड़कों, पुलों और बिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाया. राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी हैं. कई इलाकों में लोगों की तलाश की जा रही है और प्रभावित परिवार अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं. आंकड़ों के अनुसार मृतकों और लापता लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जबकि हजारों लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं.

इस बाढ़ के बीच नुवाकोट जिले का एक हरे रंग का मकान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. चारों ओर तबाही दिखाई दे रही थी. आसपास के कई मकान बह गए या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन यह घर खड़ा रहा. जिसमें एक परिवार भी था,  जिसमें सभी की जान बच गई. वायरल तस्वीरों को देखकर लोग हैरान रह गए और इसकी मजबूती को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

मौके पर जाकर सामने आई वजह

जब मौके पर जाकर स्थिति देखी गई तो पता चला कि केवल मजबूत निर्माण ही इसकी वजह नहीं था. इस मकान की दिशा भी इसकी सबसे बड़ी सुरक्षा साबित हुई. मकान का अगला हिस्सा नदी के बहाव के बिल्कुल सामने नहीं था बल्कि तिरछे कोण पर स्थित था. इसी कारण तेज रफ्तार से आया पानी सीधे दीवारों से नहीं टकराया. सैलाब मकान के किनारे से टकराकर दूसरी ओर निकल गया. इससे पानी का दबाव कम हुआ और घर को उतना नुकसान नहीं पहुंचा जितना आसपास के मकानों को हुआ.

बाढ़ में इस घर के बचने के कई कारण सामने आए हैं.

घर बचा लेकिन अभी लंबा काम बाकी

हालांकि मकान पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. बाढ़ का असर इसके अंदर और आसपास दिखाई देता है. घर में मरम्मत और पुनर्निर्माण का बड़ा काम बाकी है. फिलहाल यहां रहने वाला परिवार कहीं और चला गया है. इस मकान का बच जाना प्राकृतिक आपदा के बीच निर्माण की सही दिशा और बेहतर योजना की अहमियत भी दिखाता है.

चारों तरफ तबाही, बीच में अकेला घर, नेपाल बाढ़ का खौफनाक वीडियो, जानें कैसे बचा परिवार


Prev Post
Next Post

लेटेस्ट न्यूज़