कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, सचिन पायलट को बनाया पंजाब का प्रभारी, सुरेजवाला को गुजरात का प्रभार
Raisina News Desk- सितंबर 05, 2026 10:43 PM IST

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए महासचिव सचिन पायलट को भूपेश बघेल की जगह पंजाब का नया प्रभारी बनाया गया है. बघेल असम के प्रभारी महासचिव बनाए गए हैं. बघेल पंजाब कांग्रेस में जारी कलह को खत्म करने में नाकाम साबित हो रहे थे. देखना होगा कि बघेल की विदाई के बाद क्या पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट की नाराज़गी दूर होती है ?
वहीं महासचिव रणदीप सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाया गया. सुरजेवाला पहले की तरह कर्नाटक के प्रभारी बने रहेंगे. कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गुजरात का प्रभार छिनने के बावजूद मुकुल वासनिक महासचिव बने रहेंगे.
Congratulations to @SachinPilot ji on being appointed as General Secretary incharge of @INCPunjab.
His energy and dynamism will for sure add to the vigour of the party ahead of crucial assembly elections just a few months away. #Mission2027 pic.twitter.com/mRHPXNaURT
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) September 5, 2026
नई नियुक्तियों के तहत झारखंड से सांसद और आदिवासी नेता सुखदेव भगत को सचिन पायलट की जगह छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. श्रीवेला प्रसाद को महाराष्ट्र और पीवी मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. कर्नाटक के ओबीसी समाज से आने वाले पीवी मोहन केरल में पार्टी के सह प्रभारी थे. उन्हें हाल में ही विधान पार्षद बनाया गया और अब संगठन में उनका प्रमोशन किया गया है. इसी तरह आंध्र प्रदेश के श्रीवेला प्रसाद दलित समाज से आते हैं. वो अब तक झारखंड के सह-प्रभारी थे.
Shri @bhupeshbaghel Ji has been a guide and mentor for @INCPunjab and all Congress workers in the state.
His guidance has been instrumental in strengthening the party at the grassroots level.
Personally, I have learnt a lot from him and will always remain indebted to him.… pic.twitter.com/hQZCjvXGHO
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) September 5, 2026
असम के पूर्व प्रभारी जितेंद्र सिंह की महासचिव पद से छुट्टी हो गई है. उन्होंने साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ही इस्तीफ़ा दे दिया था. आंध्र प्रदेश के प्रभारी रहे मणिकम टैगोर के तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और महाराष्ट्र के प्रभारी रहे रमेश चेन्नीथला के केरल सरकार में मंत्री बनने के बाद इन पदों पर नियुक्ति का इंतज़ार किया जा रहा था.
नई नियुक्तियों में राहुल गांधी की सामाजिक न्याय की छाप और संगठन महासचिव वेणुगोपाल की पसंद की झलक मिलती है. असली चुनौती पंजाब में सचिन पायलट के सामने होगी. देखना होगा कि वो पंजाब कांग्रेस को कैसे एकजुट कर पाते हैं?