विश्व कल्याण की कामना, सकारात्मक नतीजों की उम्मीद… ब्रिक्स समिट पर बोले पीएम मोदी, मेहमानों के स्वागत की तैयारी
Raisina News Desk- सितंबर 11, 2026 10:15 AM IST

पीएम मोदी ने मेहमानों का किया स्वागत
दिल्ली में BRICS समिट का मंच सज चुका है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई बडे़ राष्ट्रध्यक्ष भारत आ रहे हैं, जिनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके सभी का स्वागत किया है. पीएम मोदी ने लिखा अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS Summit के लिए जुटेंगे. पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं. जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर को भारत आएंगे.
पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में संस्कृत का श्लोक भी लिखा ‘सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्। सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥’ जिसका अर्थ होता है ‘मनुष्य को हमेशा अच्छे लोगों के साथ बैठना चाहिए, सज्जनों की ही संगति करनी चाहिए. सज्जन पुरुषों के साथ ही विवाद, स्वस्थ चर्चा, तर्क-वितर्क और मित्रता करनी चाहिए. दुष्ट या बुरे लोगों के साथ किसी भी प्रकार का व्यवहार या संबंध नहीं रखना चाहिए.’
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. रात में करीब 3 बजे नई दिल्ली में उनका प्लैन भारत आया. जहां विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया. पुतिन को एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जिसके बाद उनका काफिला एयरपोर्ट से दिल्ली के मौर्या शेरटन होटल के लिए रवाना हो गया. आज दिल्ली में पीएम मोदी और पुतिन की बैठक होगी. जिसमें कुछ अहम मु्द्दों पर चर्चा हो सकती है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं. वह शनिवार यानि 12 सितंबर को दिल्ली आएंगे. शी जिनपिंग का करीब 7 साल बाद भारत के दौरे पर आ रहे हैं. ऐसे में भारत चीन रिश्तों के लिहाज से यह दौरा अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच भी बैठक होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें