गले मिले, हाथ मिलाया.. राष्ट्रपति पुतिन का पीएम मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
Raisina News Desk- सितंबर 11, 2026 04:57 PM IST

नई दिल्ली:
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज भारत मंडपम में भारत के सदाबहार दोस्त रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी गोल्डन क्रीम कलर के कपड़े में थे जबकि व्लादिमीर पुतिन ब्लैक कलर के सूट में थे. पीएम मोदी ने पुतिन से पहले हाथ मिलाया और गले मिलकर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने इस दौरान पुतिन को एक पुस्तक भी भेट की.
दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और पुतिन के बीच मुलाकात हो रही है. दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत में कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. पुतिन को भेंट की गई पुस्तक का रूसी अनुवाद पीएम मोदी ने भेंट की है. पीएम मोदी ने कहा कि ये दो हजार साल पुरानी ग्रंथ है. इसका रूसी भाषा में अनुवाद किया गया है. ये भारत और रूस के लोगों के लिए पीपल टु पीपल कनेक्ट के लिए काफी अहम है.
जैसे ही पुतिन पीएम मोदी के पास पहुंचे दोनों नेताओ गले मिले. इस दौरान पुतिन पीएम नरेंद्र मोदी से कुछ कहते नजर आए. इसके बाद पीएम मोदी ने रूसी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की. माना जा रहा है कि रूस और भारत के बीच ट्रेड 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के मुद्दे पर बातचीत होगी. भारत इस वक्त रूस से सबसे ज्यादा तेल ही खरीद रहा है. इसके अलावा दोनों देशों के बीच डिफेंस डील भी होने की उम्मीद है. ईरान युद्ध के दौरान भारत ने सबसे ज्यादा तेल रूस से ही खरीदा था. उन
गौरतलब है कि भारत की मेजबानी में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में खाद्य, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आपदा कम करने के तरीके और महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखलाओं के क्षेत्रों में सामूहिक क्षमता मजबूत करने पर जोर दिए जाने की संभावना है. भारत का प्रयास है कि मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों से निपटने के लिए ब्रिक्स एक प्रभावी मंच साबित हो.
उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स के बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग समेत कई शीर्ष नेता शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.