BRICS समिट में एक साथ नजर आएंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, कुछ देर में दिल्ली पहुंचेंगे चीन के राष्ट्रपति

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच चुके हैं. जिनपिंग 7 साल बाद भारत की यात्रा पर आए हैं. इससे पहले 2019 में उन्होंने भारत की यात्रा की थी. शी जिनपिंग और पीएम मोदी की शाम को मुलाकात भी होगी. 

 18th BRICS Summit 2026: Live Updates from Bharat Mandapam, New Delhi

नई दिल्ली में आज से BRICS समिट 2026 की शुरुआत होने जा रही है. दिल्ली के भारत मंडपम में यह आयोजन किया जा रहा है. जिसमें शामिल होने के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच चुके हैं. BRICS समिट में आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आने वाले हैं. इससे पहले जब 2016 में गोवा में BRICS समिट का आयोजन किया गया था. तब भी तीनों नेता एक साथ पहुंचे थे. वहीं BRICS समिट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है. इसके साथ-साथ पीएम मोदी आज दिल्ली में कई वर्ल्ड लीडर्स से भी मुलाकात करेंगे.

 18th BRICS Summit 2026: Live Updates from Bharat Mandapam, New Delhi

ये भी पढ़ेंः BRICS Summit: पुतिन, जिनपिंग, पेजेश्कियान… कब किससे मिलेंगे मोदी और मुर्मू, कहां देखें LIVE? पूरा शेड्यूल

Prev Post
Next Post