ई होता है बाहुबली! कीचड़ में सने अनंत सिंह के जूते तो चमकाने के लिए कूद पड़े लोग

ई होता है बाहुबली! कीचड़ में सने अनंत सिंह के जूते तो चमकाने के लिए कूद पड़े लोग

रियल लाइफ के बाहुबली और बिहार से विधायक अनंत सिंह आज एक बेहद खास अवतार में दिखे. उनके इस अवतार का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने निकले अनंत सिंह के जूते दो लोग साफ करते हुए नजर आ रहे हैं. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे.

MLA Anant Singh daughter Shivangi Singh Marriage News: रियल लाइफ के बाहुबली कैसे होते हैं, आपको यह जानना है तो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा विधायक अनंत सिंह का वीडियो काफी है. इस वीडियो में बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक कुर्सी में बैठे हुए हैं. कई लोगों ने उन्‍हें चारों तक से घेर रखा है. दोनों लोग उनके जूते में लगी मिट्टी को साफ करने की जद्दोजहद में लगे हैं और बाहुबली विधायक अनंत सिंह लोगों से बातचीत में मशगूल है. इस दौरान, मौके पर मौजूद कैमरे अनंत सिंह के इस बाहुबली अवतार को कैद करने में लगे रहे.

  1. दरअसल, बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों में व्‍यस्‍त है. इस शादी की भव्‍यता ऐसी है कि उसकी चर्चा न केवल बिहार में बल्कि पूरे उत्‍तर भारत में हो रही है.
  2. शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्‍या को देखते हुए एक बहुत बड़े इलाके में पंडाल लगाया जा रहा है. बीते दिनों, इस समारोह में खलल तब पड़ गया, जब वहां मूसलाधार बारिश हो गई. शादी समारोह के लिए तैयार हुआ ग्राउंड कीचड़ से पूरी तरह लबालब हो गया.
  3. अब ग्राउंड में मौजूद इस कीचड़ को सुखाने का काम जोरों से चल रहा था. बाहुबली विधायक इस काम का जायजा लेने के लिए आज ग्राउंड में पहुंचे थे. जायजा लेते वक्‍त उनके जूते पूरी तरह से कीचड़ से सन गए. वहीं जायजा लेने के बाद अनंत सिंह जैसे ही कुर्सी पर बैठे, कुछ लोगों की नजर उनके जूतों पर पड़ गई.
  4. फिर क्‍या था. दो लोग उनके जूतों की तरफ लपक पड़े. एक ने एक पैर पकड़ा तो दूसरे ने दूसरा पैर अपने हाथों में ले लिया. और फिर शुरू हो गया, जूतों से कीचड़ साफ कर उन्‍हें चमकाने का सिलसिला.
  5. इस दौरान, अनंत सिंह अपने बाहुबली अंदाज में कुर्सी पर बैठे रहे और आस पास खड़े लोगों से बात करते रहे. अब यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब सुर्खिया बटोर रहा है.


(वीडियो सोर्स: Insta/@RAJKUMAR151097)

25 नवंबर को है अनंत सिंह की बेटी की शादी

मोकामा से विधायक और बिहार के चर्चित बाहुबली अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होनी है. इस शादी समारोह में चार लाख से अधिक लोग पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. साथ ही, आमंत्रित मेहमानों की हैसियत के हिसाब से अलग अलग पंडाल बनाए गए हैं. आम आदमियों के अलग पांडाल हैं, जबकि बारातियों और वीआईपी मेहमानों के लिए अलग पंडाल बनाए गए हैं. इन मेहमानों की सुरक्षा के मद्देनजर 500 से अधिक सुरक्ष्‍ज्ञा कर्मी और हजारों की संख्‍या में बाउंसर्स की तैनाती की बात कही जा रही है.