'योगी नहीं तो यूपी भी नहीं': राउत ने क्यों की उत्तर प्रदेश के सीएम की तारीफ? कहा- वे हिंदुत्व का बड़ा चेहरा

'योगी नहीं तो यूपी भी नहीं': राउत ने क्यों की उत्तर प्रदेश के सीएम की तारीफ? कहा- वे हिंदुत्व का बड़ा चेहरा

शिवसेना उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बताया है।  अपने तीखे और बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले संजय राउत ने सोशल मीडिया पर कहा कि योगी आदित्यनाथ ने खुद को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित किया है, तो यह सराहनीय है। वह एक सक्षम व्यक्ति हैं और हम भी योगी जी से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि योगी हिंदुत्व का ऐसा चेहरा हैं जो सबसे शीर्ष पर हैं। यदि योगी नहीं हैं, तो यूपी भी नहीं है। राउत ने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में बहुमत हासिल करेगी और चुने गए अधिकांश विधायक उनका समर्थन करेंगे।


(ये खबर अपडेट की जा रही है)

Prev Post
Next Post