CM शुभेंदु के साथ गडकरी ने लिया बंगाल की झालमुड़ी का आनंद, शेयर किया VIDEO

CM शुभेंदु के साथ गडकरी ने लिया बंगाल की झालमुड़ी का आनंद, शेयर किया VIDEO

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में NHAI के एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ लोकप्रिय बंगाली स्ट्रीट फूड ‘झालमुड़ी’ का लुत्फ उठाया. गडकरी ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुरमुरे, हरी मिर्च और अन्य मसालों से बनी झालमुड़ी खाते और विक्रेता से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं.

गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘पश्चिम बंगाल के कोलाघाट, पूर्व मेदिनीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने झालमुड़ी की व्यवस्था की थी. उनके साथ झालमुड़ी का आनंद लिया.’

एक लाख करोड़ रुपये के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का ऐलान

केंद्रीय मंत्री ने बंगाल में रोक कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 35,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के अलावा एक लाख करोड़ रुपये के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए पैसे की कमी आड़े नहीं आएगी.

क्या बोले नितिन गडकरी?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि राज्य में केंद्र की लगभग 40,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल लगभग 35000 करोड़ रुपये की लागत से करीब 450 किलोमीटर की परियोजनाओं पर काम चल रहा है. गडकरी ने कहा, ‘आज मैं बंगाल के लिए एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा कर रहा हूं. मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो सिर्फ घोषणा करके चले जाते हैं. मैं जो भी वादा कर रहा हूं, उसे मैं पूरा करूंगा.’

गडकरी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को राज्य के सड़क बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वित्तीय सहायता का भरोसा दिया और कहा कि परियोजनाओं के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, ‘पैसों की चिंता मत कीजिए. आप परियोजनाएं मांगते-मांगते थक जाएंगे, लेकिन मैं पैसे देते-देते नहीं थकूंगा.’

गडकरी ने कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की, जिनमें 26,000 करोड़ रुपये की लागत वाला चार-लेन सिलीगुड़ी-गुवाहाटी कॉरिडोर, 6000 करोड़ रुपये की लागत वाला सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग कॉरिडोर और 14,000 करोड़ रुपये की कोलकाता रिंग रोड परियोजना शामिल है.

Prev Post
Next Post