Avatar

Raisina

All News

image

उत्तराखंडः रोज नए घोटालों के आरोप में घिरते धामी, ऐसे ही नहीं है धुआं, कहीं तो लगी होगी आग

जब पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तो उन्होंने राज्य को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने का वादा किया था। लेकिन उन्होंने प्रदेश को इसकी ठीक उलटी दिशा में दौड़ा दिया। हालत यह है कि घोटाले उतने आम हो चुके हैं, जितने इस मौसम में होने वाले भूस्खलन। ताजा मामला पूर्व मंत्री हरक सिंह…

image

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की आज शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत कई देशों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए 13वें आम चुनाव में निर्णायक जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान आज देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। 60 वर्षीय तारिक रहमान पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। इस बार शपथ ग्रहण समारोह परंपरा से अलग अंदाज…

image

दुनिया की खबरें: अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी और स्विट्जरलैंड में बर्फ के तूफान का…

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते इजरायल के दौरे पर जा सकते हैं। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इसकी जानकारी दी। यह दौरा रक्षा, आतंकवाद रोकथाम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों में आपसी संबंधों को मजबूत करने की कोशिशों के बीच होने की संभावना है। पीएम मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में पहली…

image

दुनिया की खबरें: भीड़तंत्र को नहीं स्वीकार करेगी रहमान सरकार और अमेरिका के कोलोराडो में धूल भरी आंधी से तबाही

बांग्लादेश की कमान प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने संभाल ली है। इसके साथ ही देश की छवि को लगातार खराब कर रहे भीड़तंत्र पर नकेल कसने की तैयारी सरकार ने कर ली है। देश के गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने मीडिया से बातचीत में सरकार की मंशा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि “मॉब कल्चर” किसी भी हालत…

image

ईरान से परमाणु वार्ता के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, मध्य पूर्व में 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान किए तैनात

मध्य पूर्व में हालात एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अमेरिका ने पिछले 24 घंटों में 50 से अधिक आधुनिक लड़ाकू विमानों की तैनाती कर क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर स्विट्जरलैंड के जिनेवा में कूटनीतिक…

image

अमेरिकी सांसद का बड़ा दावा, कहा- ट्रंप फिर खोज रहे हैं भारत पर टैरिफ बढ़ाने का बहाना, रूस…

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य ब्रैड शर्मन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया है कि उनका प्रशासन रूसी तेल आयात का मुद्दा उठाकर भारत पर आर्थिक दबाव बनाने की योजना बना रहा है। शर्मन के बयान ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। ब्रैड शर्मन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर…

image

बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

फिल्ममेकर नीरज पांडे ने SC को बताया कि उन्होंने ‘घुसखोर पंडित’ का टाइटल और पब्लिसिटी मटीरियल वापस ले लिया है, नया टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह दिल्ली के कम से कम तीन स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी मिली, जिसके बाद इमरजेंसी…

image

UP: बटुकों पर सियासी संग्राम, पहले माघ मेले में योगी की पुलिस ने किया अपमान, अब डिप्टी सीएम पाठक ने…

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के माघ मेला में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रशासन के बीच हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। मामले को लेकर बयानबाजी तेज है और सियासी आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहे। माघ मेले में बटुकों का चोटी की खींचकर योगी की पलिस पर अपमानित…

image

प्रियंका गांधी दो दिवसीय असम दौरे पर, स्क्रीनिंग बैठकों में होंगी शामिल

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों को देखने के लिए गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगी। पार्टी नेताओं के अनुसार, प्रियंका गांधी अपने दौरे की शुरुआत कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना से करेंगी और उसके बाद असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय…

image

स्टालिन ने संविधान में संशोधन का प्रस्ताव दिया, कहा- संघवाद का संरचनात्मक पुनर्गठन जरूरी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने केंद्र में संघवाद और राज्यों की स्वायत्तता को मजबूत करने के लिए संविधान में संशोधन का बुधवार को प्रस्ताव रखा और देश के संघवाद का संरचनात्मक रूप से पुनर्गठन किए जाने का आह्वान किया। स्टालिन ने तमिलनाडु विधानसभा में केंद्र-राज्य संबंधों पर न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ समिति की रिपोर्ट…