हर साल लाखों छात्र इंजीनियर बनने का सपना लेकर जेईई मेन (JEE Main) एग्जाम देते हैं. 16 फरवरी को इस एग्जाम का रिजल्ट भी आया है, जिसमें बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स अच्छी रैंक लेकर आए हैं, लेकिन मन-मुताबिक रैंक न आने से कुछ छात्रों को निराश भी होना पड़ा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जेईई मेन में अच्छी रैंक नहीं आने से इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलेगा. क्या इसके बाद इंजीनियर बनने के भी रास्ते बंद हो जाते हैं. आइए जानते हैं जवाब..
JEE Main से क्या तय होता है
सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि जेईई मेन से क्या तय होता है. इस एग्जाम से NITs (National Institutes of Technology) और IIITs (Indian Institutes of Information Technology) के अलावा कुछ सरकारी और केंद्रीय फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलता है. इसके अलावा, इस एग्जाम के स्कोर के आधार पर JEE एडवांस्ड (Joint Entrance Examination Advanced) के लिए भी क्वालिफाई करते हैं, जिससे IITs (Indian Institutes of Technology) में एडमिशन मिलता है.
JEE मेन में अच्छी रैंक नहीं आई, तो क्या है ऑप्शन
अगर आपकी JEE रैंक उम्मीद से कम आई है, तो इंजीनियर बनने का सपना खत्म नहीं हो जाता है. भारत में कई ऐसे सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जिनकी पढ़ाई, लैब, कैंपस और प्लेसमेंट रिकॉर्ड IIT-NIT से कम नहीं मानी जाती है. इनकी फीस भी किफायती और डिग्री की वैल्यू इंडस्ट्री में काफी स्ट्रॉन्ग है.
JEE मेन में रैंक कम आई है, तो कहां मिलेगा एडमिशन
1. स्टेट इंजीनियरिंग कॉलेज
हर राज्य की अपनी काउंसलिंग और कॉलेज लिस्ट होती है. कई सरकारी और अच्छे प्राइवेट कॉलेज JEE मेन या 12वीं के अंकों के आधार पर एडमिशन देते हैं. इनमें एडमिशन लेकर आप अपने करियर को उड़ान दे सकते हैं.