केंद्र सरकार छात्रों के प्रोटेस्ट पर चर्चा को तैयार, रिजिजू बोले-शाह बोलें तो शांति से सुने विपक्ष
Raisina News Desk- अगस्त 10, 2026 02:47 PM IST

नई दिल्ली:
केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर चर्चा को तैयार है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर सदन में जवाब देंगे. उन्होंने कहा लेकिन विपक्ष को गृह मंत्री को सुनना होगा. गौरतलब है कि विपक्ष संसद के मॉनसून सत्र में चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा है.
रिजिजू ने कहा कि एक-एक बात का जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लेकिन जब अमित शाह बोलें तो उनके जवाब के दौरान विपक्ष हंगामा नहीं करे. उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई के लिए सरकार चर्चा के लिए तैयार है.
#WATCH | Delhi | On parliamentary deadlock, Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, “The offer made by the government is very clear that it is ready to have a full and detailed discussion on students’ movement and activities related to it. My only point made to… pic.twitter.com/w5BqeQotrn
— ANI (@ANI) August 10, 2026
रिजिजू ने कहा कि मेरा कांग्रेस पार्टी विपक्ष के साथियों से अनुरोध है कि जब छात्र आंदोलन को लेकर सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो सरकार का जवाब पूरी तरीके से सुनेंगे. ऐसा नहीं हो सकता है कि चर्चा की बात करें और जब सरकार जवाब देने लगे तो नारेबाजी हो, ऐसा नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा पर पीछे हटने वाली नहीं है. हमने साफ-साफ सरकार का पक्ष रखा है.
सरकार ने संसद की बिजनेस समिति (बीएसी) में कहा कि वो छात्रों के प्रदर्शन पर चर्चा को तैयार है. लेकिन विपक्ष चाहता है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भी चर्चा हो. आज पेश किए गए चार बिलों पर चर्चा के लिए दो-दो घंटे दिए गए हैं. विपक्ष इसमें से दो बिल स्टैंडिंग कमिटी में भेजने की मांग कर रहा है. FCRA और परिसीमन बिल पर इस बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई.
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते से ही विपक्ष लगातार गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग को लेकर सदन से लेकर सड़क तक प्रदर्शन कर रहा है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी लगातार गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहे हैं. अब सरकार बयान देने पर तैयार हो गई है.