गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे तैयार, छपरा से 11-12 घंटे में दिल्ली, बुंदेलखंड-पूर्वांचल से गंगा एक्सप्रेस-वे तक कनेक्ट होगा, यूपी-बिहार से NCR तक सुपरफास्ट स्पीड

गाजीपुर:

गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (NH-31) यूपी से बिहार के बीच बनाया जा रहा है, लेकिन ये नेपाल से दिल्ली एनसीआर तक कनेक्टिविटी का जरिया बनेगा.उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के सीमावर्ती जिले गाजीपुर, बलिया से बिहार के मांझीघाट तक जाएगा.नेटवर्क के लिहाज से दिल्ली (DND नोएडा), यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़कर गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे पूरे उत्तर भारत और पूर्वी भारत के बीच बड़ा कनेक्टिविटी ग्रिड बनाएगा. यूपीडा (UPEIDA) का 35 किमी छोटा बलिया लिंक एक्सप्रेसवे इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधे NH-31 के जरिये जोड़ेगा. बलिया लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का एक्सटेंशन है, 35 किलोमीटर का ये हाईवे NH-31 भी कहते हैं. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के आखिरी छोर हैदरिया को ये सीधे बलिया शहर में NH-31 से जोड़ेगा.

छपरा, पटना से हाजीपुर तक तेज सफर

गाजीपुर जिले के हृदयपुर गांव से ये एक्सप्रेसवे निकलेगा. बलिया जिले के बीच से चितबड़ागांव, रसड़ा, फेफना जैसे इलाकों से गुजरते हुए ये बिहार के छपरा, पटना, हाजीपुर तक कनेक्टिविटी का रास्ता साफ करेगा. ये एक्सप्रेसवे बलिया के बाद घाघरा नदी के पुल के जरिये बिहार के सारण (छपरा) जिले के मांझी घाट से होते हुए पटना और हाजीपुर की तरफ कनेक्टिविटी देगा.इस एक्सप्रेसवे में 17.27 किलोमीटर लंबा लिंक रोड भी बनेगा. यह लिंक रोड मेन हाईवे से अलग भरौली (बलिया) के रास्ते सीधे बिहार के बक्सर जिले तक जाएगा.

  • 132.76 किमी एक्सप्रेसवे की लंबाई 
  • 17 किलोमीटर का एक बक्सर लिंक
  • 5300 करोड़ रुपये खर्च 
  • 4 लेन का एक्सप्रेसवे, 6-8 लेन तक विस्तार
  • 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 

यूपी, बिहार के बड़े एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 

लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ा जा चुका है. बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद सीधे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्री आ सकेंगे. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे आगे जाकर ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ता है. मांझीघाट और बलिया से दिल्ली NCR तक एक्सप्रेसवे नेटवर्क बन जाएगा.

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

इटावा और जालौन के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे कनेक्ट होता है. इससे बिहार बॉर्डर और बलिया के लोग सीधे चित्रकूट और मध्य प्रदेश बॉर्डर तक जा सकेंगे.यूपी का अब तक का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक बना गंगा एक्सप्रेसवे भी पूरब के इस नेटवर्क से जुड़ जाएगा. 

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे 

बलिया लिंक एक्सप्रेसवे 17 किमी लंबे लिंक के जरिये सीधे बिहार के बक्सर से जुड़ेगा. बक्सर से आगे ये बक्सर-पटना-भागलपुर एक्सप्रेसवे से जोड़ने की है.इससे यह पूरा रूट कोलकाता तक कनेक्टिविटी देगा. पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड हाईवे (NH 119A) से भी कनेक्टिविटी मिलेगी. छपरा के बाद यह एक्सप्रेसवे बिहार के जेपी और नए पुलों से पटना रिंग रोड और आरा-पटना फोरलेन नेटवर्क से जुड़ेगा.बलिया से पटना सिर्फ 1.5 घंटे रह जाएगा. 

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा

गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली-लखनऊ से लेकर पटना तक हाईस्पीड कॉरिडोर तैयार होगा.गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) से भी जोड़ा जाएगा. गाजीपुर के हैदरिया में जहां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे खत्म होता है, वहां से गाजीपुर एक्सप्रेसवे की शुरुआत 24 किमी के कनेक्टिंग लिंक रोड से होगी. इससे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक सीधे बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे पर आ सकेगा. दिल्ली-लखनऊ-पटना  कॉरिडोर से भी ये कनेक्ट होगा. दिल्ली-मेरठ के यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से भी ये जुड़ जाएगा.

ये भी पढ़ें – दिल्ली से कटरा 6 घंटे, अमृतसर 4 घंटे में, PM मोदी कल देंगे बड़े एक्सप्रेसवे की सौगात, देहरादून से भी सफर होगा

गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कब

गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे का लगभग 88 फीसदी काम हो चुका है. गाजीपुर से शाहपुर तक का पहला हिस्सा तैयार है. करीमुद्दीनपुर के पास रेलवे ओवरब्रिज और घाघरा नदी पर मांझीघाट के समानांतर पुल का काम तेजी से चल रहा है. एक्सप्रेसवे के बड़े हिस्से को जल्द खोला जाएगा.बलिया से पटना का सफर महज 1.5 घंटे और छपरा का सफर सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा.

ये भी पढ़ें – गंगा एक्सप्रेसवे से भी लंबा UP का ये नया कॉरिडोर, गोरखपुर से दिल्ली-हरियाणा सिर्फ 8 घंटे, 22 जिलों से गुजरेगा

गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का फायदा

बलिया और आसपास के किसानों और व्यापारियों के लिए फसल, सब्जियां बिहार या लखनऊ की बड़ी मंडियों तक पहुंच आसान होगी. भारी और लंबी दूरी के वाहनों की शिफ्टिंग से बलिया तक ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से राहत मिलेगी. एक्सप्रेसवे के किनारे फूड प्रोसेसिंग यूनिट, कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउसिंग हब बनेंगे. 

ये भी पढ़ें – गोरखपुर, आगरा-मथुरा से बरेली, नोएडा तक तोहफा, यूपी में सवा लाख करोड़ के 8 बड़े एक्सप्रेसवे को मिलेगी रफ्तार, गडकरी-योगी का ऐलान

 दिल्ली से कोलकाता तक 12 घंटे में, 6 एक्सप्रेसवे का महा नेटवर्क बनेगा, यूपी से बिहार-झारखंड, बंगाल तक सुपरफास्ट रफ्तार  
 


Prev Post
Next Post