जंतर-मंतर के 1.5 KM के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, द‍िल्‍ली पुल‍िस ने कहा- नहीं लेंगे कोई सख्‍त एक्‍शन

नई द‍िल्‍ली: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन की वजह से राजधानी द‍िल्‍ली में जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में आधी रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर भी धारा 163 लागू कर दी गई है. पुलिस इलाके में चेतावनी जारी कर रही है. इस बीच द‍िल्‍ली पुल‍िस ने एक बयान में कहा, “छात्रों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करने की योजना नहीं है.”
 

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का विरोध-प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय (MHA) ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नया आदेश जारी किया है. इसके तहत जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में आधी रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. व‍िरोध-प्रदर्शन का असर राजधानी के कारोबार पर भी पड़ा है. मौजूदा हालात को देखते हुए ‘नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन’ (NDTA) की सलाह के बाद आज शाम 6.30 बजे के बाद कनॉट प्लेस की सभी दुकानें और रेस्‍टोरेंट बंद कर दिए गए. 

‘सरकार ने बातचीत के लिए अपने दरवाजे 24 घंटे खुले रखे हैं’ 

गुरुवार की शाम लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के साथ गांधी स्मृति पहुंचे.  वहां बहुत छात्र भी पहुंचे. बता दें क‍ि छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और नीट से जुड़े विवाद के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आंदोलनरत छात्रों से बातचीत की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. छात्रों की चिंताओं का समाधान केवल संवाद के माध्यम से ही संभव है और सरकार ने बातचीत के लिए अपने दरवाजे 24 घंटे खुले रखे हैं.


Prev Post
Next Post