जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पांच घायल
Raisina News Desk- जुलाई 23, 2026 03:49 AM IST

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण है.
NDTV
नई दिल्ली:
जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी और पुलिस एक बार फिर से आमने-सामने आ गए हैं. इस जगह पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है. प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच आमना-सामना देखने को मिला. घटनास्थल से सामने आए वीडियो में पत्थरबाजी भी देखी जा सकती है.
पुलिस के अनुसार, अब तक इस हिंसा में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो एसीपी, दो इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं. पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने तलवार और खुखरी भी लहराई है. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा बल मौके पर तैनात हैं.
मौके पर पैरामिलिट्री की तैनाती हो चुकी है. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैसे के गोले भी छोड़े गए हैं. हालात को देखते हुए पार्लियामेंट स्ट्रीट के रास्ते को बंद कर दिया गया है. पुलिस की ओर से हालात को काबू में रखने के लिए निगरानी और चौकसी बढ़ा दी गई है.
सीजेपी की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है.
20 जुलाई को सीजेपी के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने ससंद की तरफ मार्च किया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में कई लोग घायल हुए थे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े थे. इस घटना के अगले दिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के पास धरना प्रदर्शन किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें