जापान ने भारत को E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेन देने पर जताई सहमति, 2030 में आएगी पहली खेप
Raisina News Desk- जुलाई 18, 2026 04:02 AM IST

नई दिल्ली:
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच बातचीत अच्छी प्रगति पर है. दोनों देशों के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना पर सहमति बन गई है. जापान ने परियोजना के लिए नई पीढ़ी की E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेन देने पर सहमति जताई है. E10 सीरीज ट्रेन अभी डेवलपमेंट के स्टेज में है और इसे 2030 के शुरुआती सालों में उपलब्ध कराया जाएगा.
दूसरी ओर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. परियोजना का पहला सेक्शन साल 2027 में शुरू करने की योजना है.
चूंकि E10 सीरीज ट्रेन 2030 के बाद उपलब्ध होगी, इसलिए भारत और जापान ने शुरुआती संचालन भारतीय हाई स्पीड ट्रेन से शुरू करने पर सहमति बनाई है. इसका उद्देश्य है कि परियोजना को बिना देरी के जल्द से जल्द यात्रियों के लिए शुरू किया जा सके.
दोनों देशों का साझा लक्ष्य है कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना का संचालन जल्द शुरू हो और यात्रियों को इसका लाभ मिले.
शुरुआती चरण में भारत इस परियोजना के लिए स्वदेश निर्मित हाई-स्पीड ट्रेनों का उपयोग करने की योजना बना रहा है. इसके बाद, 2030 के शुरुआती सालों में जापान अपनी अगली पीढ़ी की ई10 श्रृंखला की ‘शिंकानसेन’ (बुलेट) ट्रेनों की आपूर्ति करेगा.
ये भी पढ़ें: 2027 में शुरू होगा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन; MEA ने ये भी बताया जापान से कब आएगी E20 ट्रेन
ये भी पढ़ें: बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा? राजधानी-दुरंतो ट्रेनों से कितना सस्ता, जानें फ्लाइट के मुकाबले कितना