दिल्ली में भूकंप के झटके, सो रहे थे लोग तभी हिली धरती, ज्यादातर को तो पता भी नहीं चला
Raisina News Desk- अगस्त 02, 2026 06:56 AM IST

Delhi Earthquake: दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए.
नई दिल्ली:
Delhi Earthquake: दिल्ली में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे, तभी भूकंप से धरती हिली. ऐसे में ज्यादातर लोगों को भूकंप के बारे में पता भी नहीं चला. दूसरी ओर भूकंप की तीव्रता भी कम थी, ऐसे में किसी को इसका आभाष नहीं हुआ. हालांकि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने एक्स पर शेयर किए एक पोस्ट में बताया कि दिल्ली में 2 अगस्त 2026 को तड़के 4:14 बजे भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 महसूस की गई.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र दिल्ली के उत्तरी जिले में था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी. इस भूकंप का अक्षांश 28.721 उत्तर और देशांतर 76.957 पूर्व में स्थित था. जमीन के भीतर इसकी गहराई सिर्फ 8 किलोमीटर दर्ज की गई.
EQ of M: 2.9, On: 02/08/2026 04:14:01 IST, Lat: 28.721 N, Long: 76.957 E, Depth: 8 Km, Location: North District, Delhi.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/zY2wLZ1Sqi— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 1, 2026
खबर अपडेट की जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें