दिल्ली NCR जैसे चमकेगा पूर्वांचल, बुंदेलखंड, 6 जिलों वाले प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र को यूपी कैबिनेट की मंजूरी मिलेगी, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे पर मुहर
Raisina News Desk- अगस्त 04, 2026 11:57 AM IST

लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक होगी. कैबिनेट मीटिंग में 21 बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए40 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट को भी मंजूरी मिलेगी, जिसे विधानसभा सत्र के दौरान आज पेश किया जाएगा. कैबिनेट में सबसे बड़ा फैसला प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण पर हो सकता है. इसमें जैसे लखनऊ के आसपास बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव जैसे छह जिलों को मिलाकर विकास हो रहा है.उसी तरह प्रयागराज के करीब के 6 जिलों का स्पेशल रीजन बनाया जाएगा.इसमें प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा और हमीरपुर-महोबा शामिल हैं.
प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को कैबिनेट में स्वीकृति मिल सकती है. लखनऊ के स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) की तर्ज पर इसका मास्टर प्लान तैयार कर विकास होगा. धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज (संगम, भारद्वाज आश्रम) और चित्रकूट (कामदगिरि, मंदाकिनी तट) जैसे धार्मिक पर्यटन केंद्रों को कनेक्टिविटी दी जाएगी. बुंदेलखंड और पूर्वांचल के लॉजिस्टिक्स पार्क, आईटी हब, एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट और डिफेंस कॉरिडोर को भी इसका फायदा पहुंचेगा.
प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र का क्षेत्रफल करीब 23 हजार वर्ग किलोमीटर का है. इसमें कुल 6 जिले शामिल होंगे. प्रयागराज इसका जोनल केंद्र होगा.चित्रकूट धार्मिक पर्यटन और बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार होगा. कौशांबी बौद्ध पर्यटन केंद्र बनेगा. फतेहपुर बड़ा कृषि व्यापारिक केंद्र और बांदा बुंदेलखंड क्षेत्र का आर्थिक केंद्र होगा.हमीरपुर, महोबा खनिज एवं औद्योगिक विकास केंद्र बनेगा.
ये भी पढ़ें – Lucknow Metro: चारबाग-अमीनाबाद से ठाकुरगंज-वसंतकुंज तक, लखनऊ मेट्रो का 12 स्टेशनों वाला नया रूट, यूपी सरकार की मुहर लगी
प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र को कई बड़ी धार्मिक पर्यटन और कनेक्टिविटी की परियोजनाओं से जोड़ा जाएगा. इसमें राम वन गमन मार्ग अयोध्या से चित्रकूट तक धार्मिक रूट और ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जुड़ेगी.मेरठ से प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे भी कनेक्ट होगा. प्रयागराज रिंग रोड से पूरे इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी.
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है. जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 74.467 किमी लंबा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल मंजूरी दो सकता है. जेवर लिंक एक्सप्रेसवे को फरीदाबाद-जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कहते हैं.
ये भी पढ़ें – Lucknow Metro: चारबाग-अमीनाबाद से ठाकुरगंज-वसंतकुंज तक, लखनऊ मेट्रो का 12 स्टेशनों वाला नया रूट, यूपी सरकार की मुहर लगी
कैबिनेट मीटिंग में लखनऊ और नोएडा में यू-हब निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी जा सकती है. आईआईटी कानपुर के नोएडा सेंटर और आईआईटी लखनऊ के कैंपस में यू-हब बनेगा. यू-हब का मुख्य मकसद ऐसे स्टार्टअप को कॉमन प्लेटफॉर्म, सिंगल विंडो देना शामिल है. सरकार ने इसका 100 करोड़ का बजट रखा है. IIT कानपुर इक्यूबेशन के निदेशक को 3 साल के लिए यू-हब का डायरेक्टर बनाया गया है. यूपी की योगी सरकार शीरा नीति 2026 को मंजूर दे सकती है. खरीफ और रबी की फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है. प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन पर मुहर लग सकती है.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू करके खरीफ 2026 और रबी 2026-27 के लिए इसका विस्तार हो सकता है. इससे किसानों को बाढ़, सूखे और अन्य आपदाओं के दौरान फायदा मिलेगा.
ये भी पढ़ें – यूपी के मदरसों में नहीं चलेगी कामिल-फाजिल की डिग्री, ग्रेजुएशन और PG डिग्री पर आज कैबिनेट का बड़ा फैसला
लोक निर्माण विभाग भूखंड लेकर उसे आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को निशुल्क देगा. इससे आवासीय, कमर्शियल और अन्य कार्यों के लिए लैंड बैंक तैयार रहेगा.राज्य संपत्ति विभाग के कर्मचारियों के लिए नई नियमावली 2026 लागू करने का प्रस्ताव पारित हो सकता है. वहीं आशावर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट मुहर के बाद अनुपूरक बजट के जरिये विधानसभा में ऐलान हो सकता है.