दुबई में मिसाइल हमले के अलर्ट से मची दहशत, छिपने लगे लोग; अब क्या हालात

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई में मिसाइल हमले की वॉर्निंग आई है.  UAE के गृह मंत्रालय ने मौजूदा हालात और संभावित मिसाइल खतरों के बीच लोगों से तुरंत पास की सुरक्षित बिल्डिंग में पनाह लेने और खिड़कियों, दरवाजों और खुली जगहों से दूर रहने की अपील की है. आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षित जगह पर रहें और अधिकारियों से आगे के निर्देशों का इंतजार करें.

मिसाइल हमले के खतरों के बीच UAE यूएई में रह रहे लोगों को एक इमरजेंसी अलर्ट मिला, जिसमें उनसे ‘संभावित मिसाइल खतरों’ के बीच सुरक्षित जगह पर पनाह लेने के लिए कहा गया. National Emergency Crisis and Disaster Management Authority (NCEMA) ने कहा कि UAE एयर डिफेंस फोर्स ने देश को निशाना बनाने वाले मिसाइल खतरे का पता लगाया है.

हालांकि इस वॉर्निंग के कुछ वक्त बाद यूएई ने इस अलर्ट को वापस ले लिया है. खलीज टाइम्स के मुताबिक, अथॉरिटी की ओर से कहा गया कि अब हालात काबू में हैं और लोग सामान्य गतिविधि जारी रख सकते हैं.


Prev Post
Next Post