नागालैंड में भीषण लैंडस्लाइड, कई घर मलबे की चपेट में आए, कई लोगों के फंसे होने की आशंका



कोहिमा:

नागालैंड के मोन जिले की डिफेंस कॉलोनी में जबरदस्त भूस्खलन का मामला सामने आया है. हादसे ने बड़े स्तर पर तबाही मचा दी है. कई घर मलबे में बह गए हैं. भूस्खलन से हुए हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हुई है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. मौके पर SDRF, असम राइफल्स और पुलिस की टीमें पहुंची हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है लेकिन बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है.

बड़े पैमाने पर तबाही…

सूत्रों के मुताबिक, NDRF और भारतीय सेना की टीमें मोन के लिए रवाना हो चुकी हैं. नागालैंड के तिजित में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: वायनाड भूस्खलन में 5 की मौत, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी; प्रियंका गांधी ने मदद की अपील की

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूस्खलन बहुत बड़ा है और प्रभावित इलाके में पानी तेजी से बह रहा है, जिससे बचाव कार्यों में बाधा आ रही है. इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक, हताहतों और नुकसान की पूरी जानकारी का पता नहीं चल सका है.

हादसे के बाद स्थानीय नागरिक, पुलिस, सेना के जवान और SRDF की टीमें अभी मौके पर मौजूद हैं. शवों को निकालने और फंसे हुए जीवित लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है. अधिकारियों ने निवासियों से खतरनाक ढलानों से दूर रहने की गुजारिश की है, क्योंकि मौसम की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें: हाईवे बंद, घर-गाड़ियां मलबे में दबीं; ग्राउंड जीरो से देखें तबाही का मंजर




Source link

Prev Post
Next Post