नीट पेपर लीक मामला, सरकार बोली- युवाओं के भविष्य के लिए हम चर्चा के लिए तैयार
Raisina News Desk- जुलाई 22, 2026 02:45 PM IST

किरन रिजिजू ने लोकसभा में दिया बयान (फोटो- वीडियो ग्रैब)
नई दिल्ली:
केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच नीट पेपर लीक पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है. इस बीच सरकार ने आज लोकसभा में साफ-साफ कहा है कि वो नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने आज लोकसभा में कहा कि चर्चा किस नियम के तहत हो इसका फैसला स्पीकर सभी दलों के फ्लोर लीडर के साथ मिलकर तय करें.
गौरतलब है कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. रिजिजू ने आज कहा कि हम तीन दिनों से सरकार की ओर ऑफर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम आज ऑफर कर रहे हैं कि सरकार औपचारिक तौर पर सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है.
रिजिजू ने कहा कि हमने पहले दिन से कहा कि जब चर्चा होती है तो किसी नियम के तहत होना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि व्यवस्था बनाए रखनी पड़ती है. रिजिजू ने कहा कि मैं अनुरोध करता हूं कि चर्चा कब होनी है, चर्चा कितनी लंबी होनी है और किस नियम के तहत होगी. ये सब स्पीकर तय करें. उन्होंने कहा कि स्पीकर ओम बिरला सभी दलों के फ्लोर लीडर के साथ मिलकर इसपर निर्णय करें. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से नीट पेपर लीक पर चर्चा करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के लिए हम सब मिलकर चर्चा के लिए तैयार हैं और यही सरकार चाहती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें