पता पूछने को रुका, बात की, फिरबुजुर्ग महिला से सोने की चेन छिन भागा बदमाश… पॉश इलाके का यह VIDEO डरा रहा
Raisina News Desk- अगस्त 15, 2026 05:22 PM IST

देहरादून:
Gold Chain Snatching Video: राजधानी का पॉश रिहायशी इलाका, जहां डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी अधिकारी, पुलिस सहित अन्य लोग रहते हैं. घर के सामने खुली चौड़ी सड़क और बगल में पार्क, उसी सड़क से गुजरती एक बुजुर्ग महिला, जो हाथों में लिए डंडे लिए आराम-आराम से टहलते जा रही थी. तभी एक स्कूटी सवार युवक महिला के पास आकर रुकता है. महिला से किसी का पता पूछता है. बातचीत करता है. महिला भी इत्मीनान से बातचीत कर रही थी, लेकिन तभी स्कूटी सवार युवक अचानक महिला के गले में लटक रहे सोने की चेन पर तेजी से छपटा मारता है और उसे तेजी से खींचता है. चेन मजबूत थी, झटके से टूटी नहीं, महिला इस अचानक हुए हमले से घबरा गईं, वो वहीं सड़क पर गिर गईं. जब तक स्कूटी सवार युवक अपने मंसूबे में कामयाब हो चुका था, वो सोने की चेन लिए भाग निकला.
एक पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई छिनतई की इस घटना का पूरा वीडियो सामने आया है. जो घर के बाहर की गलियों में भी सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है. मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का है. घटना स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या की है. जिसे लेकर पुलिस पूरे शहर में चेकिंग अभियान चला रही थी.
इस बीच देहरादून के वसंत विहार जैसे पॉश इलाके में एक्टिवा सवार बदमाश ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन झपट ली और भाग निकला. घटना के समय सड़क पर घूम रही बुजुर्ग महिला से बदमाश ने किसी का पता पूछने के बहाने एक्टिवा रोकी और बातचीत के दौरान चेन पर झपट्टा मार दिया और बुजुर्ग महिला को बदमाश ने इतनी जोर से खींचा जिससे वह सड़क पर गिर कर चोटिल हो गईं.
इसके बाद आरोपी बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा से फरार हो गया हालांकि ये पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना 14 अगस्त की शाम 4:45 से 5 बजे के बीच की है जब 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजरानी मित्तल रोजाना की तरह वसंत विहार फेज-2 में अपने घर के बाहर टहल रही थीं.
इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार युवक उन्हें देखकर आगे निकल गया लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वापस लौटा. उसने बुजुर्ग महिला से किसी का पता पूछने के बहाने एक्टिवा रोक ली. महिला उसे पता बताने लगीं तभी आरोपी ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली. धक्का-मुक्की में महिला सड़क पर गिर कर चोटिल हो गईं और काफी देर तक उठ नहीं सकीं.
यह भी पढ़ें – पटना में RJD विधायक के भाई से छीनी सोने की चेन, बाइक पर सवार थे दो बदमाश…कैमरे में कैद हुई वारदात