सीलबंद बोतल का पानी पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की हालत खराब, गोदाम सील

दिसपुर:

सीलबंद बोतल का पानी पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की हालत खराब हो गई. जब मामले की जानकारी आस-पास के इलाकों में फैली तो सनसनी और तेज हो गई. इस बीच मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए तत्काल बोतलबंद पानी बोतल के गोदाम को सील किया और साथ ही जांच के लिए सैंपल भी लिए. मामला असम के बारपेटा रोड की है. जहां इन दिनों बाढ़ के कारण हाहाकार जैसी स्थिति मची है. 

असम के बारपेटा में अपोलो प्लस पानी की गोदाम सील

मिली जानकारी के अनुसार असम के बारपेटा रोड में सीलबंद बोतल का पानी पीने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. इसके बाद अधिकारियों ने ‘अपोलो प्लस’ पानी की दुकान और गोदाम को सील कर दिया और जांच के लिए सैंपल भेजे. इसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें अधिकारी दुकान और गोदाम को सील करते नजर आ रहे हैं. 

असम में बाढ़ ने 15 लाख लोग प्रभावित, 98 लोगों की मौत

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां 13 जिलों में 15 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहे हैं, जबकि इस साल की बाढ़ में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 98 हो गई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, वर्तमान में 13 जिलों के 33 राजस्व सर्किलों में फैले 464 गांवों में 1,55,849 लोग प्रभावित हैं.

शिवसागर जिले में सबसे ज्यादा हालात खराब

शिवसागर सबसे अधिक प्रभावित जिला रहा, जहां 48,286 लोग प्रभावित हुए, उसके बाद गोलाघाट में 58,750, जोरहाट में 25,259, चराइदेव में 12,779, नागांव में 5,424, दरांग में 3,367 और धेमाजी में 1,265 लोग प्रभावित हुए. राज्य भर में 10,748.64 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले फसल के खेत अभी भी जलमग्न हैं.

एएसडीएमए की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रभावित जिलों में 73 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र कार्यरत हैं, जो हजारों विस्थापित लोगों को आश्रय और सहायता प्रदान कर रहे हैं. फिलहाल कुल 10,326 कैदी राहत शिविरों में रह रहे हैं, जबकि 6,881 लोगों को राहत वितरण केंद्रों के माध्यम से सहायता मिल रही है.

यह भी पढ़ें – असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए बॉलीवुड सितारे, सलमान खान से लेकर कार्तिक आर्यन तक ने बढ़ाया मदद का हाथ


Prev Post
Next Post