सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला निहंग कौन है? सामने आया पहला वीडियो
Raisina News Desk- अगस्त 13, 2026 04:57 PM IST

नादेड़:
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले निहंग की पहचान सामने आ गई है. नांदेड़ के एसपी रोहन नीलाभ ने बताया कि सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले निहंग की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है. जसपाल सिंह बुर्जुग निहंग है. उसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें हमले के बाद हाथापाई के दौरान उसकी पगड़ी खुल गई. वीडियो में एक शख्स जसपाल की पगड़ी बांधता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो हमले के तुरंत बाद का है.
खुद को लॉ ग्रेजुएट बता रहा आरोपी हमलावर
सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला निहंग जसपाल सिंह लॉ ग्रेजुएट है. इस बात का दावा आरोपी ने खुद पुलिस के सामने किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कहा कि उसने पुणे से लॉ की पढ़ाई की है. आरोपी का कहना है कि सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ बनाया, इससे वह बेहद गुस्से में था. मालूम हो कि पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ कहने का मतलब नशे के व्यापक इस्तेमाल से जुड़ा है.
एसपी नांदेड़ रोहन नीलाभ ने बताया कि जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हजूर साहिब गुरुद्वारे में हमला कर दिया.
🔴#BREAKING | सुखबीर बादल हमले का आरोपी गिरफ्तार, 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी#SukhbirBadal #Maharashtra | @DeoSikta pic.twitter.com/YKQz8xp8Cb
— NDTV India (@ndtvindia) August 13, 2026
आरोपी जसपाल सिंह सेवादार है. 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था. हमले के पीछे मोटिव क्या है? इसे लेकर पूछताछ जारी. हमले के वक्त बादल की पत्नी हरसिमरत कौर भी मौजूद थीं. जसपाल सिंह पिछले दो साल से गुरुद्वारे में काम कर रहा था. हमले के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है. हमले को अंजाम देने के लिए उसने कृपाण का इस्तेमाल किया.
🔴#BREAKING | नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमला: आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, श्रद्धालु बनकर आया था हमलावर#SukhbirBadal #Maharashtra | @DeoSikta @sujata_dwivedi pic.twitter.com/2NdzDc6qPu
— NDTV India (@ndtvindia) August 13, 2026
नांदेड में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है. घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड के पुलिस अधीक्षक से फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली.
सीएम ने जांच के आदेश दिए
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर जो हमला हुआ है, यह सिक्योरिटी लैप्स है या नहीं? अभी यह नहीं कहा जा सकता लेकिन इसकी जांच के आदेश मुख्यमंत्री ने दिए हैं. उनको जो Z कैटेगरी की सिक्योरिटी प्रदान की गई थी. मैंने वहां के एसपी और कलेक्टर से बात की है. उनकी हालत स्थिर है और जो भी जरूरी उपचार हैं वह किया जा रहा है.
पुलिस ने हमले के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है. मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि आरोपी ने किस उद्देश्य से यह हमला किया और इसके पीछे क्या वजह थी, इसकी गहन जांच की जाए. फिलहाल सुखबीर सिंह बादल की हालत ठीक बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें – सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, पुलिसकर्मी भी घायल; अस्पताल में भर्ती