5 दिन चलेगी झमाझम बारिश, दिल्ली, यूपी से बिहार तक मॉनसून के बदले तेवर, 16 राज्यों में IMD का अलर्ट,  जानें आज का मौसम

नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक हफ्ते तक बारिश का मौसम बना रहेगा. आसमान में बादल छाने के साथ आज भी बारिश का दौर चलता रहेगा. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट है. भारत मौसम विज्ञान विभाग में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है. दिल्ली में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाओं का झोंका आएगा. शाम के वक्त भी मध्यम से तेज बारिश दिल्ली में हो सकती है. दिल्ली में 23 और 24 जुलाई को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं. नोएडा और गाजियाबाद में भी ऐसे रिमझिम बारिश के साथ बादल छाये रहने के आसार हैं. 

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 जुलाई को बारिश होने के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 27 जुलाई तक बारिश होने का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में भी 27 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है. पूर्वी राजस्थान में भी एक हफ्ते तक बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में तीन दिनों तक 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ आंधी, तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है. 

आज कहां-कब बारिश

  • 22-23 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 
  • हिमाचल प्रदेश में 23 से 27 जुलाई के बीच
  • उत्तराखंड में 22 से 27 जुलाई तक 
  • वेस्ट यूपी में 22 से 27 जुलाई तक बारिश
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22, 26-27 जुलाई तक
  • पश्चिमी राजस्थान में 22 से 25 जुलाई तक
  • पूर्वी राजस्थान में 26-27 जुलाई तक

उत्तराखंड में रेड अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 24 जुलाई तक बारिश होने का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 27 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं. उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है. 

एमपी, छत्तीसगढ़ में बारिश

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 26 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 27 जुलाई तक बारिश के आसार हैं. विदर्भ में भी 22 जुलाई तक व्यापक बारिश होने की संभावना है. 

पूर्वी भारत में आज का मौसम

बिहार में 24 से 26 जुलाई के बीच कई जगहों पर भारी बारिश होने की चेतावनी है. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 22 से 25 जुलाई के बीच, बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 27 जुलाई तक बारिश होने का अलर्ट है. 

मॉनसून ने सक्रियता पकड़ ली है और अगले 3-4 दिनों के दौरान प्रायद्वीप भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में 22 जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना है. जबकि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी कुछ जगहों पर भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट है. प्रायद्वीपीय भारत में भी अगले सात दिनों के दौरान भी गतिविधियां रहने की संभावना है. 
 


Prev Post
Next Post

लेटेस्ट न्यूज़