Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: झारखंड सरकार आज विधानसभा के विशेष सत्र में SIR के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी

Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates:  झारखंड सरकार आज विधानसभा के विशेष सत्र में SIR के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी
  • 25 Nov 2026 08:31 AM (IST)

    झारखंड सरकार आज विधानसभा के विशेष सत्र में SIR के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी

    झारखंड सरकार आज झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान SIR के खिलाफ एक प्रस्ताव लाएगी. SIR और MMDR बिल के खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है.

  • 25 Nov 2026 08:13 AM (IST)

    बांग्लादेश में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कपड़ा श्रमिकों का प्रदर्शन

    बांग्लादेश में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कपड़ा श्रमिकों ने गाजीपुर में विरोध प्रदर्शन किया. श्रमिकों ने प्रमुख राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया, जिससे कई कारखाने बंद हो गए.

  • 25 Nov 2026 07:25 AM (IST)

    इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के पास AQI 161 दर्ज

    CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार दिल्ली में इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 161 है, जिसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा गया है.

  • 25 Nov 2026 06:23 AM (IST)

    राजस्थान में जिला प्रमुख के लिए आज चुनाव, निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू

    राजस्थान में जिला प्रमुख के लिए आज चुनाव होगा. निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10 बजे नामांकन भरने से शुरू होगा. जरूरत पड़ी तो दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक वोटिंग करवाई जाएगी. वोटिंग के बाद ही काउंटिंग करके रिजल्ट जारी किया जाएगा. 37 जिला प्रमुख के चुनाव होने हैं. हालांकि, चार जिलों श्रीगंगानगर, कोटा, बारां, करौली में मतगणना 17 दिसंबर को होनी है, वहां जिला प्रमुख का चुनाव 22 दिसंबर को होगा.

  • 25 Nov 2026 05:42 AM (IST)

    दिल्ली में महिला के साथ गैंगरेप के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रीत विहार इलाके में 22 साल की एक महिला के कथित गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. कल रात आठ लोग प्रीत विहार के एक कैफे में गए थे, जो रात 11:30 बजे बंद हो गया था. लेकिन उनमें से एक के पास कैफे की चाबी थी, इसलिए उन्होंने कैफे खोलकर पार्टी की। उन्होंने शराब पी और तड़के करीब 3:30 बजे वहां से निकले. कैफे से निकलने के बाद, उन्होंने कथित तौर पर उस महिला के साथ गैंगरेप किया. गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

  • 25 Nov 2026 05:11 AM (IST)

    उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर SC में आज सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट 2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में पूर्व JNU छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर आज सुनवाई करने जा रहा है. दिल्ली हाई कोर्ट ने इन दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थी. सीजेआई सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच इन अपीलों पर सुनवाई करेगी.

  • 25 Nov 2026 12:04 AM (IST)

    पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के ऐलान पर चर्चा

    चंडीगढ़ स्थित पंजाब प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में 2027 के विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करने के लिए नवगठित 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति (PEC) की पहली बड़ी बैठक हुई. पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह की मौजूदगी में ये बैठक हुई. बैठक में शामिल कई वरिष्ठ नेताओं ने सुझाव दिया कि उम्मीदवारों की घोषणा जितनी जल्दी हो सके कर दी जाए, ताकि प्रत्याशियों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके. हालांकि समिति के ही कुछ सदस्यों ने सलाह दी कि टिकटों के ऐलान में जल्दबाजी ना करते हुए थोड़ा और समय लिया जाए और जमीनी समीकरणों और दूसरी विपक्षी पार्टियों की रणनीति को पूरी तरह परखा जाए.

  • 25 Nov 2026 12:03 AM (IST)

    यूपी में वोटर बनने के लिए दो दिन में मिले 6.40 लाख आवेदन

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं को जोड़ने की कवायद तेज हो गई है. निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (SSR-2027) के तहत प्रदेश में नए वोटर बनने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं. 21 और 22 नवंबर को प्रदेशभर में आयोजित विशेष अभियान दिवसों में कुल 6 लाख 40 हजार 239 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं. इनमें सबसे ज्यादा आवेदन 22 नवंबर को आए, जब एक ही दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 99 हजार 218 लोगों ने नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन किया.

  • 25 Nov 2026 12:03 AM (IST)

    अलग बोड़ोलैंड के लिए मांग तेज, आज देवरगांव में अहम बैठक

    असम में अलग बोड़ोलैंड राज्य की मांग एक बार फिर उठने लगी है. बोड़ोलैंड जनजाति सुरक्षा मंच (BJSM) ने इस मांग को लेकर आज देवरगांव में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. बैठक में अलग राज्य की मांग को लेकर लोकतांत्रिक और अहिंसक आंदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार किए जाने की संभावना है.

  • 25 Nov 2026 12:02 AM (IST)

    दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत पर आज SC में सुनवाई

    2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश से जुड़े मामले में पूर्व JNU छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं. इसके बाद दोनों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

  • 25 Nov 2026 12:01 AM (IST)

    राजस्थान में जिला प्रमुख का चुनाव आज, सुबह 10 बजे से नामांकन

    राजस्थान में आज जिला प्रमुखों के चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी. चुनाव की शुरुआत सुबह 10 बजे नामांकन दाखिल करने के साथ होगी. यदि जरूरत पड़ी तो दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतदान पूरा होने के बाद मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. प्रदेश में कुल 37 जिला प्रमुखों का चुनाव होना है.

  • Prev Post
    Next Post