BMC मुख्यालय के फायर सप्रेशन डिवाइस हो गए एक्सपायर, गंभीर सवाल उठे
Raisina News Desk- अगस्त 15, 2026 09:13 PM IST

फायर सप्रेशन डिवाइस हो गए एक्सपायर
NDTV
मुंबई की इमारतों में फायर सेफ्टी नियमों का पालन कराने और सख्त जांच करने वाली बीएमसी अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है. उसके मुख्यालय परिसर में लगे कई फायर सप्रेशन बॉल्स अपनी वैधता अवधि पार कर चुके हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएमसी मुख्यालय स्थित आपदा प्रबंधन कक्ष के बाहर लगे फायर सप्रेशन डिवाइस की वैधता जून 2026 तक ही मान्य थी. अगस्त 2026 का समय होने के कारण ये उपकरण अब एक्सपायर हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में आयुक्त कार्यालय और छह मंजिला एनेक्स इमारत के लॉबी एरिया सहित करीब 10 से 12 स्थानों पर ये फायर बॉल्स लगाए गए थे.
आग लगने पर खुद-ब-खुद एक्टिव होकर रसायन छोड़ने वाले इन उपकरणों के एक्सपायर होना चिंता का विषय है. आपात स्थिति में बड़े जोखिम की आशंका बन गई है. मुंबई भर में इमारतों की जांच करने वाली नागरिक संस्था के अपने ही मुख्यालय में एक्सपायर्ड उपकरण लगे रहने से प्रशासनिक सतर्कता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. अब देखना यह होगा कि प्रशासन सभी उपकरणों की तत्काल जांच कर उन्हें कब तक बदलने का काम करता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें