CJP का देशभर में प्रदर्शन आज, पोस्‍टर जारी कर क‍िया ऐलान; इस नारे के साथ हर ज‍िले में लोगों से जुटने की अपील

सीजेपी ने हर ज‍िले में लोगों से प्रदर्शन की अपील की.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार, 24 जुलाई को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी ने जिलों और शहरों में शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होकर प्रदर्शन की अपील की है. इसको लेकर एक पोस्टर भी जारी किया है, ज‍िसमें ‘Every District. One Day. One Demand’ का नारा दिया गया है. प्रदर्शन में जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ मारपीट का विरोध करने की अपील की गई है. बता दें क‍ि द‍िल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का 20 जून से प्रदर्शन जारी है. पार्टी नीट पेपर लीक को लेकर शि‍क्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग कर रही है. 
    
CJP ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का राष्ट्रव्यापी आह्वान किया है और लोगों से हर जिले में प्रदर्शन करने का अपील की है. इससे पहले पार्टी ने सरकार के बातचीत के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि कोई भी बातचीत केवल या तो जंतर मंतर या क‍िसी न्‍यूट्रल जगह पर ही होनी चाहिए. पार्टी ने यह भी कहा कि नीट परीक्षा के पेपर लीक के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा में जवाबदेही के मुद्दे या केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उनकी मुख्य मांग का समाधान नहीं किया गया है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा- सरकार क‍िसी भी जगह बातचीत के ल‍िए तैयार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा है कि सरकार सभी मुद्दों पर किसी भी समय, किसी भी जगह बातचीत के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि सरकार बुधवार दोपहर से अब तक सीजेपी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए चार बार औपचारिक प्रस्ताव भेज चुकी है. उधर, सीजेपी ने सरकार से अपील की है कि वो न्यूट्रल जगह पर बातचीत के लिए आए. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह हमारे सभी युवा दोस्तों के लिए एक खुला निमंत्रण है कि सरकार आपसे सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है. हम अपनी प्रतिष्ठा या सम्मान को आड़े नहीं आने देंगे. बातचीत के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मैं मौजूद रहेंगे. धीरे-धीरे, बातचीत के जरिए हम समाधान की ओर बढ़ेंगे. बातचीत जेपी नड्डा के दफ़्तर या आवास पर हो सकती है.

सरकार का दावा- बातचीत के ल‍िए चार प्रस्‍ताव भेजे

उन्होंने कहा कि यह छात्रों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे लगातार कदमों की एक कड़ी है. मैं आप सभी से विनम्रतापूर्वक अपील करता हूं कि आप आएं और बातचीत करें. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार ने कल से बातचीत के लिए चार प्रस्ताव भेजे हैं. उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और प्रदर्शनकारी छात्रों तक पहुंचने की कोशिश करते हुए फिर से कहा कि सरकार “किसी भी समय, किसी भी जगह” बातचीत के लिए तैयार है.




पूरी स्टोरी पढ़ें





Prev Post
Next Post