CJP Protest LIVE: वंदे मातरम बिल आज दोपहर 2 बजे राज्यसभा में होगा पेश, 'जन गण मन' की तरह देगा कानूनी सुरक्षा
Raisina News Desk- जुलाई 24, 2026 01:23 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के वीडियो मैसेज पर तंज कसते हुए कहा कि जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर स्टेटमेंट देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफा ‘मन की बात’ नहीं करनी होती.
जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर Statement देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफ़ा “मन की बात” नहीं करनी होती !! @narendramodi जी,
आज संसद में आने से पहले, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा। पहले छात्रों से माफ़ी माँगिए और…— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 24, 2026