IAS परी बिश्नोई ग्राउंड जीरो पर उतरीं: सिलीगुड़ी-गंगटोक NH-10 खुलवाने के लिए झोंकी पूरी ताकत!



IAS Pari Bishnoi: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच की सबसे काबिल और चर्चित अफसरों में शुमार आईएएस परी बिश्नोई इन दिनों एक बड़ी चुनौती से लोहा ले रही हैं. वर्तमान में सिक्किम कैडर के पाक्योंग जिले की जिला कलेक्टर के रूप में तैनात परी बिश्नोई से इस वक्त न केवल पाक्योंग, बल्कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लेकर सिक्किम की राजधानी गंगटोक तक के लोगों को ढेरों उम्मीदें हैं. वजह है पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा नेशनल हाईवे-10. इस लाइफलाइन को दोबारा सुचारू करने के लिए परी बिश्नोई और उनकी टीम दिन-रात एक कर रही है. उन्‍होंने पूरी ताकत झोंकी रखी है. 

सिलीगुड़ी से गंगटोक की रफ्तार क्यों थमी है?

NDTV से खास बातचीत में आईएएस परी बिश्नोई ने बताया कि पाक्योंग जिले से होकर गुजरने वाला नेशनल हाईवे 10, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी को सिक्किम के गंगटोक से जोड़ने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है. इन दिनों भीषण मॉनसून की वजह से पाक्योंग के बरदांग क्षेत्र में लगातार खतरनाक भूस्खलन हो रहा है. आलम यह है कि मलबे के कारण NH-10 पिछले एक सप्ताह से पूरी तरह ब्लॉक है. शुरुआत में पाक्योंग जिला प्रशासन ने रास्ता साफ भी कराया था, लेकिन दोबारा हुए भूस्खलन ने समस्या को और बढ़ा दिया है.  

ias pari bishnoi pakyong dm nh10 highway landslide sikkim gangtok                                          Photo Credit: @paribishnoidc

IPS पारू रुचल के साथ ‘ग्राउंड जीरो’ पर उतरीं IAS परी ब‍िश्‍नोई

समस्या की गंभीरता को देखते हुए पाक्योंग की जिला कलेक्टर आईएएस परी बिश्नोई और पाक्योंग की सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आईपीएस पारू रुचल खुद अपनी टीम के साथ ग्राउंड लेवल पर उतरी हैं. दोनों महिला अधिकारियों ने बरदांग के 20वें मील के पास भूस्खलन से प्रभावित हिस्से का बारीकी से जायजा लिया. इस संकट से निपटने के लिए नेशनल हाईवे के इंजीनियरों के साथ-साथ राज्य सरकार और रेलवे के टॉप इंजीनियरों की भी मदद ली जा रही है.

नेशनल हाईवे 10 खुलना क्यों है बेहद जरूरी?

सिक्किम के पाक्योंग जिला कलेक्टर परी बिश्नोई के अनुसार NH-10 का रास्ता खुलवाना इसलिए प्राथमिकता है क्योंकि गंगटोक तक पेट्रोल, एलपीजी और जीवन रक्षक दवाइयों जैसी आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है. भूस्खलन के कारण बरदांग के दोनों तरफ कई गाड़ियां और ट्रक फंसे हुए हैं. पाक्योंग जिला प्रशासन जहां एक तरफ युद्धस्तर पर रास्ता साफ करवा रहा है, वहीं दूसरी तरफ आवश्यक सप्लाई के लिए वैकल्पिक मार्गों की भी तलाश कर रहा है.  

ias pari bishnoi pakyong dm nh10 highway landslide sikkim gangtok
Photo Credit: @paribishnoidc

भविष्य के लिए नेट और  मेजर टनल का मास्टर प्लान

परी बिश्नोई ने बताया कि इंजीनियरों की कमेटी दिन-रात मेहनत कर रही है और आगामी सप्ताह तक नेशनल हाईवे-10 पर यातायात पहले की तरह सुचारू होने की पूरी उम्मीद है. भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए प्रशासन ने एक ठोस योजना तैयार की है. 

ias pari bishnoi pakyong dm nh10 highway landslide sikkim gangtok
Photo Credit: @paribishnoidc

कौन हैं IAS परी बिश्नोई? जानिए उनका सफर

आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के काकड़ा गांव की रहने वाली हैं. उनका परिवार हमेशा से समाज सेवा और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ा रहा है. उनकी मां सुशीला बिश्नोई पुलिस में कांस्टेबल हैं और पिता मनीराम बिश्नोई एक प्रतिष्ठित एडवोकेट हैं. वहीं उनके दादा गोपीराम बिश्नोई काकड़ा गांव के चार बार सरपंच रह चुके हैं.

परी बिश्नोई ने साल 2019 की संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 30वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें सिक्किम कैडर मिला. पाक्योंग की जिला कलेक्टर बनने से पहले वह गंगटोक की एसडीएम और नई दिल्ली स्थित सिक्किम हाउस में उप-आवासीय आयुक्त के रूप में भी शानदार सेवाएं दे चुकी हैं.

हरियाणा के इस दिग्गज राजनीतिक परिवार की हैं बहू

IAS परी बिश्नोई की व्यक्तिगत जिंदगी की बात करें तो 24 दिसंबर 2023 को वह हरियाणा के आदमपुर से भाजपा के पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई के साथ शादी के बंधन में बंधीं, जिससे वह हरियाणा की बहू बनीं. भव्य बिश्नोई के दादा चौधरी भजन लाल हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हाल ही में परी और भव्य के जीवन में एक नन्हे मेहमान का भी आगमन हुआ है. पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ वह जिस तरह अपनी प्रशासनिक ड्यूटी निभा रही हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है. 

पाक्योंग जिला प्रशासन की टीम ने खुद संभाला मोर्चा

Pari Bishnoi office नाम के एक्‍स हैंडल से पूरे मामले के जानकारी शेयर करते हुए ल‍िखा गया है  क‍ि “जिला प्रशासन ने बरदांग में भूस्खलन से प्रभावित NH-10 के हिस्से का निरीक्षण किया. बहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. जिला कलेक्टर पाक्योंग परी बिश्नोई ने पाक्योंग की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारू रुचल के साथ लगातार हो रही बारिश के बाद स्थिति का आकलन करने और चल रहे बहाली कार्यों की समीक्षा करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर बरदांग के 20वें मील के पास प्रभावित हिस्से का निरीक्षण करने पहुंचीं

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मलबे और बड़े पत्थरों से हुए नुकसान की जानकारी दी. ज‍िला कलेक्टर ने NHIDCL और सड़क एवं पुल विभाग के समन्वय से चल रहे मलबे को हटाने के आपातकालीन कार्य की समीक्षा की और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए.  






Source link

Prev Post
Next Post

लेटेस्ट न्यूज़