IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की बंगाल में वापसी! CM शुभेंदु अधिकारी और TMC नेता ममता बनर्जी से क्या कनेक्शन?
Raisina News Desk- सितंबर 16, 2026 11:35 PM IST

IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की पश्चिम बंगाल वापसी: जानिए क्या है CM ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी से चुनावी कनेक्शन
IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी (एनएन त्रिपाठी) की अपने मूल कैडर पश्चिम बंगाल में वापसी की चर्चाएं तेज हैं. खबर है कि भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी नागेंद्र नाथ की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अचानक समाप्त कर दी गई है. यह वही पुलिस अधिकारी हैं, जिनका पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ गहरा चुनावी कनेक्शन रहा है.
बंगाली वेबसाइट ‘आजकल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल कैडर के 2009 बैच के IPS अधिकारी एनएन त्रिपाठी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में DIG बनाकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था. हालांकि, 27 अगस्त 2026 को गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने से पहले ही उन्हें CISF से कार्यमुक्त करने का फैसला किया है. इसके बाद अब उन्हें वापस उनके मूल कैडर पश्चिम बंगाल भेजा है.
IPS अधिकारी एनएन त्रिपाठी का शुभेंदु अधिकारी या ममता बनर्जी से कोई व्यक्तिगत या पारिवारिक रिश्ता नहीं है. इनका कनेक्शन केवल साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ा है. उस समय जब शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा सीट से आमने-सामने चुनाव लड़ रहे थे, तब एनएन त्रिपाठी को नंदीग्राम क्षेत्र में विशेष पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था.
2021 के चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1,956 वोटों के अंतर से हराया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें