LIVE: 'भविष्य की राजनीति Gen-Z के इर्द-गिर्द, उनसे संपर्क बढ़ाएं', पार्टी बैठक में बोले राज ठाकरे
Raisina News Desk- अगस्त 14, 2026 12:52 PM IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “14 अगस्त 1947 का दिन इतिहास के उस क्रूरतम अध्याय का साक्षी है, जिसमें अमानवीय पीड़ा सहते हुए लाखों लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा और करोड़ों लोगों को घर, संपत्ति व अपनों को छोड़कर विस्थापित होना पड़ा. देश के बंटवारे का यह दंश, जो कांग्रेस की देन है, उसे इतिहास कभी भूल नहीं पाएगा. इस विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले और अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष करने वाले सभी लोगों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं.”
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के जरिए इस त्रासदी की स्मृतियों को युवा पीढ़ी तक पहुंचा रही है, जिससे देश को फिर से तोड़ने वाली ताकतें कभी सफल न हो सकें और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ ही हमारा सर्वोच्च ध्येय बने.
14 अगस्त 1947 का दिन इतिहास के उस क्रूरतम अध्याय का साक्षी है, जिसमें अमानवीय पीड़ा सहते हुए लाखों लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा और करोड़ों लोगों को घर, संपत्ति व अपनों को छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। देश के बँटवारे का यह दंश, जो कांग्रेस की देन है, उसे इतिहास कभी भूल नहीं पाएगा।… pic.twitter.com/MmunrxDs88
— Amit Shah (@AmitShah) August 14, 2026