LIVE: CJP संसद मार्च के लिए जंतर-मंतर पर जुटे हजारों लोग, दीपके ने भरी हुंकार- हमें कोई नहीं रोक सकता
Raisina News Desk- जुलाई 20, 2026 09:21 AM IST

CJP Sansad March Live Updates: दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालने वाली है. यह मार्च सुबह 9 बजे से शुरू होगा. जिसके के लिए जंतर-मंतर पर सुबह से ही लोगों को जुटना शुरू हो गया है. हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि मार्च को लेकर किसी भी तरह की अनुमति नहीं दी गई है. ऐसे में जंतर-मंतर के पास बैरिकेडिंग की गई हैं. यहां दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है. वहीं 22 दिनों से हड़ताल पर चल रहे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने तीन शर्ते रखी हैं.
कॉकरोज जनता पार्टी के संसद मार्च से जुड़ी ये खबरें भी पढे़ं –
मैं अनशन खत्म करूंगा अगर… CJP संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का संदेश, गिनाईं 3 शर्तें