Balen Shah India Visit: अयोध्या से जनकपुर तक सीधी ट्रेन और 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये का पैकेज, मोदी-बालेन बैठक में 19 बड़े फैसले

Balen Shah India Visit: अयोध्या से जनकपुर तक सीधी ट्रेन और 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये का पैकेज, मोदी-बालेन बैठक में 19 बड़े फ

Nepal PM Balen Shah India Visit: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने 2 दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं. सोमवार (23 नवंबर 2026) को नई दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम बैठक हुई. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच कुल 19 बड़े फैसले लिए गए हैं. इनमें 8 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर, 6 प्रमुख प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व उद्घाटन और नई रेल सेवा की शुरुआत शामिल है. भारत ने नेपाल के विकास के लिए 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के आर्थिक सहायता पैकेज की घोषणा की है. इसके अलावा दोनों प्रधानमंत्रियों ने अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच चलने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस यात्रा के दौरान बालेन शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की और पीएम मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया.

1.6 बिलियन डॉलर पैकेज और अयोध्या-जनकपुर ट्रेन से क्या बदलेगा?

दोनों देशों के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में 5 बड़ी घोषणाएं सामने आई हैं. नेपाल की ओर से 2 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद मांगी गई थी, जिस पर भारत ने 1.6 बिलियन डॉलर के पैकेज का ऐलान किया है. इसके साथ ही द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देने के लिए भारत-नेपाल ज्वाइंट विजन डॉक्यूमेंट भी जारी किया जा रहा है. दोनों देशों में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 6 प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन तय हुआ है.

धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों को आगे बढ़ाते हुए अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच सीधी ट्रेन सरयू कमला एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है. यह ट्रेन करीब 604 किलोमीटर की दूरी लगभग 19 घंटे में तय करेगी, जिससे दोनों देशों के श्रद्धालुओं को सीधा फायदा मिलेगा. इसके अलावा ऊर्जा, व्यापार और विकास के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई अहम समझौते किए गए हैं.

भारत और नेपाल के बीच किन 8 अहम क्षेत्रों में हुए समझौते?

इस बैठक के दौरान भारत और नेपाल के बीच 8 अलग-अलग क्षेत्रों में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं.

पीएम मोदी और बालेन शाह ने द्विपक्षीय रिश्तों पर क्या कहा?

भारत पहुंचने पर नेपाली पीएम का हवाई अड्डे पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया. राष्ट्रपति भवन में बालेन शाह को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. संयुक्त बयान के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी खुशियां साझी हैं और हमारी चुनौतियां भी. हम एक-दूसरे की प्रगति में साथी हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा भी.’ उन्होंने बताया कि नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी के तहत ऑयल सप्लाई की चुनौतियों के बावजूद भारत ने नेपाल को फ्यूल और फर्टिलाइजर्स की सप्लाई बनाए रखी.

November 23, 202617:02 IST

Balen Shah India Visit Live: भारत-नेपाल ने जारी किया साझा विजन दस्तावेज, 10 क्षेत्रों में मिलकर करेंगे काम

भारत और नेपाल ने सोमवार को ‘विकसित भारत और समुन्नत नेपाल’ साझा विजन दस्तावेज जारी किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने दोनों देशों के भविष्य के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए यह रोडमैप अपनाया. इसके तहत आर्थिक साझेदारी, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और जल संसाधन समेत 10 प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा. दस्तावेज में शिक्षा, खेल, डिजिटल सेवाओं, स्टार्टअप, अंतरिक्ष तकनीक और नवाचार को भी प्राथमिकता दी गई है. इसके अलावा जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन में भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे. इस विजन का उद्देश्य साझेदारी को ठोस लक्ष्यों और विकास परियोजनाओं से जोड़ना है.

November 23, 202616:59 IST

Balen Shah India Visit Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले नेपाल के पीएम बालेन शाह, साझा विरासत पर दिया जोर

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के संबंधों और साझा विरासत पर चर्चा हुई. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच अनूठे और बहुआयामी संबंधों की मजबूत नींव साझा सभ्यतागत विरासत पर टिकी है. दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे और आत्मीय रिश्ते इन संबंधों को खास बनाते हैं.

November 23, 202615:52 IST

India Nepal Space Deal News: नेपाल को इस सैटेलाइट नेटवर्क से क्या फायदा मिलने की उम्मीद है?

दक्षिण एशिया उपग्रह यानी जीसैट-9 को भारत ने 5 मई 2017 को लॉन्च किया था. करीब 450 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का पूरा वित्तपोषण भारत ने किया था. 2,230 किलोग्राम वजनी इस उपग्रह में 12 केयू-बैंड ट्रांसपोंडर हैं. इस नेटवर्क से नेपाल के दूरदराज इलाकों में इंटरनेट, टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन शिक्षा, मौसम पूर्वानुमान और आपदा प्रबंधन सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. इसके लिए नेपाल को अपना ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना होगा.

November 23, 202615:49 IST

Balen Shah India Visit Live: भारत-नेपाल के बीच सैटेलाइट नेटवर्क पर समझौता, दूरदराज इलाकों तक बेहतर संचार पहुंचाने की तैयारी

भारत और नेपाल ने अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है. सोमवार, 23 नवंबर को दोनों देशों ने दक्षिण एशिया उपग्रह के इस्तेमाल से सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा के दौरान हुआ. इस समझौते पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नेपाल के संचार एवं सूचना मंत्रालय ने हस्ताक्षर किए. इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया उपग्रह की संचार क्षमताओं का इस्तेमाल कर दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी और सूचना के आदान-प्रदान को मजबूत करना है.

November 23, 202614:08 IST

India-Nepal Meeting live: भारत ने 24 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की

India-Nepal Meeting live: पीएम मोदी ने कहा, ‘अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि के लिए हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. और आज, नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए हम 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन पैकेज की घोषणा करते हैं. भारत और नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और गहरे पीपल टू पीपल टाइज के धागों से बुने हैं.

उन्होंने कहा, ‘भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान हैं.भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का रिश्ता है.हमारी खुशियां साझी हैं और हमारी चुनौतियां भी.हम एक-दूसरे की प्रगति में साथी हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा भी.

November 23, 202614:04 IST

PM Modi-Balen Shah Meeting Live Updates: पीएम मोदी को बालेन शाह ने दिया नेपाल आने का न्योता

PM Modi-Balen Shah Meeting Live Updates: अपनी भारत यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पीएम मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया. उन्होंने कहा, ‘भारत की राजकीय यात्रा पर आया हूं. पीएम मोदी का आमंत्रण और स्वागत के लिए धन्यवाद. भारत कई वर्षों से नेपाल के लिए पेट्रोलियम पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं का विश्वसनीय सप्लायर रहा है.’

उन्होंने कहा, ‘आपदा में मदद के लिए भारत का धन्यवाद. मुझे पूरा विश्वास है कि नेपाल और भारत के संबंध और प्रगाढ़ होंगे. आज हमने रेल कनेक्टिविटी का उद्घाटन करके जीवित बंधन को और जीवित किया.भारतीय निवेशकों का नेपाल में स्वागत है. प्रधानमंत्री मोदी का नेपाल में स्वागत है.’

पीएम मोदी को न्योता देने के बाद उन्होंने कहा कि दोनों देशों के शहरों में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार करना है.भारत और नेपाल एक साझा विजन जारी करेंगे.

वहीं पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी नेवरहूड फर्स्ट पॉलिसी की भावना के अनुरूप, इस वर्ष तेल सप्लाई से जुड़ी गंभीर चुनौतियों के बावजूद, हमने नेपाल को ईंधन, फर्टिलाइजर्स और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति बनाए रखी.भारत और नेपाल के आत्मीय संबंधों को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता.’

November 23, 202613:53 IST

PM Modi-Balen Shah Live Updates: भारत-नेपाल के बीच 8 बड़े समझौते

PM Modi-Balen Shah Live Updates: भारतीय प्रधानमंत्री और नेपाली प्रधानमंत्री की बातचीत के बीच दोनों देशों के बीच 8 बड़े समझौते हुए.

भारत के गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी और नेपाल पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन विभाग के बीच शैक्षणिक और शोध सहयोग का समझौता.

भारत के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और नेपाल के नेशनल पुलिस अकादमी (एनपीए) के बीच समझौता.

भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस और नेपाल के प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज के बीच नेपाल के सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम पर समझौता.

भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में सहयोग का समझौता.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नेपाल के सूचना एवं संचार मंत्रालय के बीच दक्षिण एशिया उपग्रह के उपयोग के लिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन (सैटकॉम) नेटवर्क स्थापित करने का समझौता.

भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच टिकाऊ शहरी विकास के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग का समझौता.

भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेपाल के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग का समझौता.

भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच पशुधन और मत्स्य विकास के क्षेत्र में सहयोग का समझौता.

November 23, 202613:48 IST

PM Modi-Balen Shah Live: पीएम मोदी और बालेन शाह ने अयोध्‍या जनकपुर धाम ट्रेन को दि‍खाई हरी झंडी

November 23, 202612:32 IST

Balen Shah India Visit Live: भारत-नेपाल के बीच जारी द्विपक्षीय वार्ता से आई अहम जानकारी

Balen Shah India Visit: भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और पीएम मोदी के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद कई अहम बातें सामने आई हैं.दोनों नेताओं की बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी है.

* आर्थिक विकास को प्राथमिकता देने पर सहमति.

* सीमा से जुड़े विवादित मुद्दों को फिलहाल अलग रखकर आगे बढ़ने पर जोर (चर्चा हो सकती है लेकिन जोर नहीं)

* रामायण सर्किट और बुद्ध सर्किट के विकास पर चर्चा.

* रेल, हवाई और सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर.

* ऊर्जा और ईंधन के मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा.

* नेपाल को आर्थिक सहायता देने के मुद्दे पर भी चर्चा.

* विभिन्न मुद्दों पर बातचीत आगे भी जारी रहेगी.

November 23, 202612:26 IST

Balen Shah Live Updates: महात्मा गांधी के आदर्शों का सम्मान: राजघाट पर बालेन शाह

November 23, 202612:01 IST

Balen Shah-PM Modi Live Updates: बालेन शाह ने राजघाट से लौटते हुए पहली बात क्‍या कही?

November 23, 202611:50 IST

Balen Shah India Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बालेश शाह देंगे रातो मच्छिन्द्रनाथ की मूर्ति

Balen Shah India Visit Live Updates: बालेन शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रातो मच्छिन्द्रनाथ की मूर्ति भेंट करेंगे. यह देवता नेपाल की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से गहराई से जुड़े हैं और काठमांडू घाटी में प्रमुख आराध्य देवता के रूप में पूजे जाते हैं.

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी एक मूर्ति भेंट करने वाले हैं, जिसका संबंध काठमांडू के चाबहिल स्थित चारुमती विहार से है. इस बौद्ध मठ का इतिहास मौर्य सम्राट अशोक और उनकी बेटी चारुमती से जुड़ा हुआ है.

November 23, 202610:46 IST

Nepal PM Balen Shah in India Live Updates: बेंगलुरु से काठमांडू तक: भारत से है नेपाल के नए PM बालेन शाह का खास कनेक्शन

Nepal PM Balen Shah in India Live: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का भारत से पुराना और खास रिश्ता रहा है. बालेन शाह ने भारत के बेंगलुरु से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में M.Tech की पढ़ाई की है. उन्होंने बेंगलुरु के निट्टे मीनाक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से 2016 से 2018 के बीच पोस्ट ग्रेजुएशन किया.

बालेन शाह का भारत से पारिवारिक रिश्ता भी है. उनकी बड़ी बहन सुजाता शाह सेजेकेन की शादी भारतीय नागरिक हरीश कुमार सेजेकेन से हुई है. उनकी बहन लंबे समय से बेंगलुरु में रहती हैं और पेशे से कलाकार हैं.

यानी नेपाल की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बालेन शाह का भारत से रिश्ता सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि शिक्षा और परिवार के स्तर पर भी काफी पुराना है.

November 23, 202610:36 IST

PM Modi-Balen Shah Meeting Live: सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी आज, प्रेस वार्ता में अहम घोषणा संभव

Nepal PM Balen Shah India Visit Live: आज बालेन शाह प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. इस मुलाकात में दोनों नेता भारत-नेपाल संबंधों की पूरी समीक्षा करने के साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे. आज दोनों नेता अयोध्या से जनकपुर धाम के लिए चलने वाली नई दिल्ली से सरयू-कमला एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी भी दिखाएंगे. इसके बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.

इस दौरे में नेपाली प्रधानमंत्री के साथ वित्त मंत्री स्वर्णिम् वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यंजंकार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. सरकारी प्रतिनिधिमंडल में कुल 35 सदस्य हैं. इसके अलावा व्यापारिक प्रतिनिधियों का एक अलग 52 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी अपने खर्च पर इस यात्रा में भाग ले रहा है. द्विपक्षीय चर्चा में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण सहायता, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापक सहयोग जैसे मुद्दे शामिल होने की उम्मीद है. दोनों पक्ष “समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारत” नाम का संयुक्त विजन डॉक्यूमेंट भी जारी कर सकते हैं. इसमें लंबे समय के द्विपक्षीय लक्ष्य और सहयोग के ठोस लक्ष्य तय किए जाएंगे.यात्रा के दौरान दोनों देश कनेक्टिविटी और ऊर्जा सहयोग से जुड़े कई पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे और नए प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे.

November 23, 202610:24 IST

Nepal PM Balen Shah India Visit Live: राष्ट्रपति भवन में बालेन शाह का स्वागत, पहुंचेंगे राजघाट

नेपाल पीएम बालेन शाह भारत दौरा लाइव: सोमवार 23 नवंबर की सुबह सुबह 10:00 बजे नेपाल के पीएम बालेन शाह का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया.इसके बाद वे राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे. बालेन शाह का ये है आज का कार्यक्रम.

सुबह 10:40 बजे: राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.

सुबह 11:00 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक.

दोपहर 12:25 बजे: भारत और नेपाल के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान और प्रेस वक्तव्य.

दोपहर 3:15 बजे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.

शाम 4:50 बजे: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह दिल्ली से प्रस्थान करेंगे.

Prev Post
Next Post