Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
Raisina News Desk- अगस्त 07, 2026 11:33 AM IST

Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: मानसून सत्र के 15वें दिन, शुक्रवार को आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने एक बार फिर से हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष लगातार नारेबाजी कर रहा था. हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. लोकसभा में कई अहम मुद्दों पर बहस होनी है. महिला सशक्तिकरण पर बनी समिति की अंतिम कार्रवाई की रिपोर्ट पेश की जाएगी.वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की 10वीं रिपोर्ट भी आज सदन के पटल पर रखी जाएगी. NDA के करीब 45 नए और पहली बार चुने गए लोकसभा सांसद आज सुबह करीब 9 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर नाश्ते पर मिलें. इस बैठक में वे सांसद भी शामिल हुए जो हाल ही में TMC, NCP, UBT शिवसेना जैसी पार्टियों से NDA में शामिल हुए हैं. बता दें कि गुरुवार का दिन भी लोकसभा और राज्यसभा में काफी हंगामे भरा रहा था. विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर लगातार नारेबाजी की.
ये भी पढ़ें-अतीक अहमद के बेटे की मौत मामले में नया मोड़, हादसे के बाद से नहीं मिल रहा अबान का मोबाइल
ये भी पढ़ें-जिस प्रोजेक्ट को माना जा रहा था ‘फेल’, अब उसने पकड़ी रफ्तार, कहानी भारत के पहले स्वदेशी जेट इंजन की