'परिसीमन बिल सरकार के बचने का नया रास्ता', राहुल गांधी ने 30 नवंबर के संसद सत्र से पहले खोला मोर्चा
Raisina News Desk- नवंबर 28, 2026 06:04 PM IST
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस बिल को भारतीय जनता पार्टी के लिए बच निकलने का नया रास्ता करार दिया. राहुल ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यह पीसी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद आयोजित की गई. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि खुद चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 2024 के लोकसभा चुनाव में 14 करोड़ ऐसे लोगों ने वोट डाला जो पात्र नहीं थे. इसके आधार पर उन्होंने 2024 के आम चुनाव की वैधता पर सवाल खड़े किए.
परिसीमन बिल को लेकर राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए?
बंगाल, बिहार, असम और जम्मू-कश्मीर का जिक्र कर राहुल ने क्या दावा किया?
असम को लेकर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वहां भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए पूरे राज्य का पुनर्गठन किया गया. इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराने का आरोप भी लगाया.
इससे पहले इंडिया गठबंधन की बैठक में भी विपक्षी दलों ने 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में इस विधेयक का विरोध करने का फैसला लिया. विपक्ष की मांग है कि लोकसभा की मौजूदा सीट संख्या बरकरार रखी जाए और इसी ढांचे में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाए.