राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ने देश को दी दिवाली पर शुभकामनाएं, कहा- 'पूरे भारत में…'

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ने देश को दी दिवाली पर शुभकामनाएं, कहा- 'पूरे भारत में…'

नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें. यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए.

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आप सभी को प्रकाश एवं खुशियों के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि मैं भगवान गणेश जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करती हूं कि सभी देशवासियों का जीवन खुशियों से भर उठे, सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं रोशनी का संचार हो.

खरगे ने दी दिवाली की बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मेरी ओर से तथा कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे. 

खरगे ने अपने पोस्ट में कहा कि हमारे समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द की लौ सदैव प्रज्वलित रहे. अन्याय, अज्ञान और भेदभाव का अंधेरा छंटे तथा न्याय, समानता और सद्भाव की रोशनी जन-जन तक पहुंचे. हर मन में आशा का दीप जले, हर जीवन में खुशियों का सवेरा हो.

केसी वेणुगोपाल ने क्या लिखा
कांग्रेस संगठन महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. दीपों का प्रकाश और त्योहार के जीवंत रंग आपके और आपके परिवारों के जीवन से नकारात्मकता और अंधकार को दूर करें. दीपावली की शुभकामनाएं.

‘अपने परिवारजनों को शुभकामनाएं’, PM मोदी ने देश को दीवाली के मौके पर किया विश

Prev Post
Next Post