एग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड टास्क फोर्स… पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो संदेश
Raisina News Desk- जुलाई 26, 2026 08:24 PM IST

नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर छात्रों के लिए एक नया वीडियो संदेश जारी किया. इस वीडियो में पीएम मोदी ने बताया कि एग्जाम रिफॉर्म के लिए टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि की अगुवाई में एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का फैसला लिया गया है.
नीट पेपर लीक विवाद के बीच पीएम मोदी का छात्रों के लिए ये तीसरा वीडियो मैसेज है. पहला वीडियो मैसेज 23 जुलाई की रात 11:52 बजे जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैबिनेट मीटिंग में पेपर लीक को लेकर सख्त फैसला लिया जाएगा. इसके बाद अगले ही दिन उन्होंने एक और वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने छात्रों को धन्यवाद किया था.
अब रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने 1 मिनट 20 सेकंड का नया वीडियो जारी किया है. पहले दो वीडियो की तरह ही इस वीडियो की शुरुआत भी पीएम मोदी ने ‘फ्रेंड्स’ कहकर की है.
यह भी पढ़ेंः क्या है ‘3.5% Rule’, जिसके एक्टिव होते ही कामयाब हो सकता है कोई भी आंदोलन?
पीएम मोदी ने अपने इस वीडियो में कहा, ‘फ्रेंड्स, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए, भारत सरकार लगातार अनेक कदम उठा रही है. जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे जेलों में सड़ रहे हैं. हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं. हम कल पार्लियामेंट के अंदर कठोर प्रावधानों के साथ नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है.’
HIGH POWERED TASK FORCE on examination reforms under the leadership of Shri Nandan Nilekani constituted.@NandanNilekani pic.twitter.com/mMpmPdIEL5
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026
उन्होंने कहा, ‘हमारी परीक्षा पद्धति विश्वस्त हो, हमारी परीक्षा पद्धति ट्रांसपेरेंट हो, हमारी परीक्षा पद्धति में सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो, इन सारी बातों को ध्यान रखते हुए विश्वप्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन निलेकणी के नेतृत्व में हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है, जो एग्जाम रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा और जल्द से जल्द आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने का काम इसकी रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा.’
यह भी पढ़ेंः ABVP से शुरुआत, शिक्षा मंत्री तक का सफर और फिर विवाद के बाद इस्तीफा… ऐसा रहा है धर्मेंद्र प्रधान का सफर
PM मोदी का ये तीसरा वीडियो संदेश
पहला वीडियो संदेश: PM मोदी का पहला वीडियो संदेश 23 जुलाई की रात 11:52 मिनट पर आया था. इसमें उन्होंने कहा था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
दूसरा वीडियो संदेश: 24 जुलाई की रात को PM मोदी ने दूसरा वीडियो मैसेज जारी किया. वीडियो की शुरुआत उन्होंने ‘थैंक्यू फ्रेंड्स’ से की थी. उन्होंने कहा था कि कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया. मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया, उसके लिए थैंक्स.
तीसरा वीडियो संदेश: 26 जुलाई को उन्होंने तीसरा वीडियो मैसेज दिया और बताया कि सरकार एग्जाम रिफॉर्म को लेकर नंदन नीलेकणि के नेतृत्व हाई पावर्ड टास्ट फोर्स बना रही है, ताकि एग्जाम में पारदर्शिता आए और टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़े.
यह भी पढ़ेंः क्या वाकई ‘फास्ट’ हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट? जानिए पेपर लीक के मामलों में अब कितनी जल्दी मिलेगा इंसाफ