
नई दिल्ली:
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश ‘आफत’ बन गई है. जगह-जगह जलभराव हो गया है. शहर की मुख्य सड़कें भी ‘समंदर’ में तब्दील हो गईं. कहीं पेड़ गिरने की घटना सामने आई तो कहीं सड़क धंस गई. भारी बारिश से ट्रैफिक भी बाधित हुआ है. कई जगहों पर लंबा-लंबा जाम लगा रहा. गाज़ियाबाद के वसुंधरा में अटल चौक के पास सड़क धंसने से एक कार और एक स्कूटर गड्ढे में गिर गए. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में कैसे बारिश ने लोगों को परेशान किया, देखिए वीडियोज….
गाजियाबाद के वसुंधरा में अटल चौक के पास सड़क धंसने से एक कार और एक स्कूटर गड्ढे में गिर गए।
VIDEO | Ghaziabad: A car and a scooter fell into a ditch as road caved in near Atal Chowk in Vasundhara following heavy rainfall.#GhaziabadRains
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/BC8Ko9qMd8
— Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2026
–>
नोएडा के सेक्टर 16A फिल्म सिटी में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ।
दिल्ली में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। बुराड़ी इलाके में दिल्ली सरकार की एक बस फंस गई.
#WATCH दिल्ली: शहर में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ।
वीडियो बुराड़ी इलाके से है। pic.twitter.com/kwETxPzl9J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
महरौली-बदरपुर का भी वीडियो सामने आया है. भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हुआ और लोगों को मुसीबत का सामना पड़ा.
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों पर जलभराव हुआ।
वीडियो महरौली-बदरपुर रोड से है। pic.twitter.com/dzqFv363dl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
गाजियाबाद के वसुंधरा में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ. एक स्कूल बस सुबह 8:30 बजे से बंद पड़ी थी. लोगों ने धक्का लगाकर स्स्कूल बस को खींचा. पानी यहां रात से भरा हुआ था.
#WATCH गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: शहर में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। वीडियो वसुंधरा से है।
एक कॉन्स्टेबल ने कहा, “यह(स्कूल बस) लगभग 8:30 बजे से बंद पड़ी है। पानी यहां रात से भरा हुआ है… बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। परेशानी सभी को हो रही है… सभी लोगों के सहयोग से… pic.twitter.com/NMT3nbxNK0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
यह भी पढ़ें- बारिश में चली गई है इलाके की बिजली तो क्या करें? दिल्ली-नोएडा वाले नोट कर लें ये 4 जरूरी नंबर