
New Delhi: भारतीय रेलवे (Indian Railways) से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. एक यात्री ने ट्रेन के फर्स्ट एसी (First AC) कोच को किसी फाइव स्टार होटल के हनीमून सुइट (Honeymoon Suite) की तरह सजा दिया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या ट्रेन में ऐसा करने की अनुमति है? अब इस मामले पर रेलवे का भी बयान सामने आ गया है.
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से 7 जुलाई को यह वीडियो शेयर किया गया था. 30 सेकेंड के इस वीडियो में एक फर्स्ट एसी कोच का कैबिन नजर आ रहा है, जिसका दरवाजा खुला है और वहां पर्दे की तरह हार्ट शेप वाली गुलाबी झालर लगी है. अंदर का नजारा भी किसी रोमांटिक सुइट से कम नहीं था. कैबिन के फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछी हैं और छत पर लाल-सफेद गुब्बारे चिपके हुए हैं. सीट पर सफेद चादर बिछाकर गुलाब की पंखुड़ियों से एक बड़ा सा ‘दिल’ बनाया गया है.
A First AC coach has reportedly been decorated with a “honeymoon-style” setup.
The Railway administration must explain: is it’s allowed? @RailMinIndia @RailwaySeva @AshwiniVaishnaw @PMOIndia pic.twitter.com/ofE4AGawJH
— The Nalanda Index (@Nalanda_index) July 7, 2026
इतना ही नहीं, ऊपर वाली सीट पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘I Love you’ लिखा गया है और वहां तक जाने वाली सीढ़ियों को पंखुड़ियों और आर्टिफिशियल दीयों से सजाया गया है. दीवारों पर फूलों की लड़ियां और गुलाब चिपकाए गए हैं. डस्टबिन पर भी एक खूबसूरत गुलदस्ता रखा है. पूरे कैबिन को पीली एलईडी झालर से सजाया गया है, और बैकग्राउंड में सलमान खान का मशहूर गाना ‘जग घुमेया थारे जैसा ना कोई…’ बज रहा है.
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने रेल मंत्रालय, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पीएमओ को टैग करते हुए सवाल पूछा था कि क्या रेलवे प्रशासन इसकी अनुमति देता है? इस पर रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को NDTV पर स्थिति स्पष्ट की है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए कोई विशेष नियम नहीं है. अधिकारी ने कहा, ‘चूंकि यात्री ने पूरा कंपार्टमेंट बुक किया हुआ था, इसलिए वह कैबिन उसका हो गया था. यह सजावट उसने खुद से ही की होगी. सबसे अहम बात यह है कि इस सजावट की वजह से रेलवे की किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.’ बहरहाल, सोशल मीडिया पर अब लोग इस यात्री के ‘रोमांटिक आइडिया’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- हल्दी लगी, सात फेरे लिए, मांग में सिंदूर भरा… सैकड़ों ग्रामीणों ने नाचते-गाते कराई मेंढक-मेंढकी की शादी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
रेलवे अधिकारियों ने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है. हालांकि, उन्हें इसे गलत भी नहीं कहा है, क्योंकि उस कोच की दोनों सीट एक ही परिवार के पास बुक थीं.
गुलाबी झालर, गुलाब की पंखुड़ियां, गुब्बारे, फूलों की लड़ियां और पीली एलईडी से सजावट की गई थी.
वीडियो 7 जुलाई को माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर @Nalanda_index नामक अकाउंट से शेयर किया गया था.
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सजावट यात्री ने खुद की, और किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा.
लोग यात्री के रोमांटिक आइडिया की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं.